एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: कड़कड़ाती ठंड में नंगे पांव! राहुल गांधी के साथ चल रहे इस शख्स की कहानी है दिलचस्प, चल चुका 1200 किमी

Barefoot In Bharat Jodod Yatra: पेशे से वकील विक्रम ने अब तक नंगे पांव 1200 किलोमीटर का सफर यात्रा में पूरा कर लिया है. उनका संकल्प श्रीनगर में यात्रा के अंत तक जाने का है.

Bharat Jodo Yatra: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में अबतक बड़ी संख्या में लोग शामिल हो चुके हैं. इनमें नेता और अभिनेता से लेकर सामाजिक हस्तियां भी शामिल हैं लेकन एक शख्स ऐसा है जो ये सब न होते हुए भी यात्रा के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस शख्स की खासियत यह है कि वह यात्रा में शुरू से ही नंगे पांव चल रहा है.

विक्रम प्रताप सिंह पेशे से वकील हैं. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के रहने वाले विक्रम अब तक 1200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर चुके हैं लेकिन जहां लोग में यात्रा में जुड़ने के लिए आरामदायक फुटवियर की तलाश करते हैं, विक्रम ने तय किया कि वह नंगे पांव ही चलेंगे. यह बात उन्हें साथ चल रहे दूसरे पदयात्रियों से अलग बनाती है.

1200 किमी चल चुके नंगे पांव
विक्रम ने एएनआई को बताया, "बीते साल 28 अक्टूबर को राहुल गांधी की यात्रा में मैंने फुटवियर पहनना छोड़ दिया था. उन्होंने आगे बताया, "मैं इस यात्रा का संदेश पूरे देश में पहुंचाना चाहता था और इसके लिए मैने एक संकल्प लिया."

हरियाणा के पानीपत में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से यात्रा में शामिल हुआ और 2.5 महीने में अबतक 1200 किलोमीटर नंगे पांव चल चुका हूं."

मुश्किलों को लेकर कही ये बात
जाहिर है नंगे पांव सड़क पर चलना आसान नहीं है और विक्रम को भी इसमें समस्याएं आ रही हैं लेकिन वह इसका क्रेडिट राहुल गांधी को देते हुए कहते हैं कि उनसे मोटिवेशन मिलता है. उन्होंने कहा, "जब मैं राहुल गांधी को यात्रा में देखता हूं तो यह मुझे प्रेरणा देता है. मैं अपना दर्द भूल जाता हूं ."

विक्रम कहते हैं कि उन्हें पूरा भरोसा है कि नंगे पांव श्रीनगर तक पहुंचेंगे और 30 जनवरी के बाद भी यात्रा का संदेश पहुंचाते रहेंगे. कड़ाके की ठंड में नंगे पांव चलना कितना मुश्किल भरा है, इस सवाल पर वह कहते हैं कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग जो दर्द झेल रहे हैं, उसके मुकाबले उनका दर्द बहुत कम है.

हरियाणा में यात्रा
हरियाणा से यात्रा का दूसरा चरण शुक्रवार को पानीपात से शुरू हुआ. पहले चरण मे 21 से 23 दिसंबर के बीच राज्य में यात्रा ने 130 किलोमीटर का सफर पूरा किया था. कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' 30 जनवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर पहुंचकर सम्पन्न होगी.

यह भी पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ राहुल गांधी का 'हमशक्ल', हाफ टी-शर्ट में किया मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget