एक्सप्लोरर

केजरीवाल की बातें सुनकर मैंने अपना प्रोफेशन छोड़ दिया, भावुक हुए भगवंत मान, सुनाया छोटा सा शेर

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई. बैठक में AAP के देशभर के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

Punjab CM Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी ने रविवार (18 दिसंबर) को दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक की. राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में आम आदमी पार्टी (AAP) के देशभर के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए. पार्टी की इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री काफी भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि कैसे अपना कॉमेडी का प्रोफेशन छोड़कर वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. इस दौरान मान ने एक छोटा सा किस्सा और शेर भी सुनाया.

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के मंच पर आकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की बातों से प्रभावित होकर मैं अपना प्रोफेशन छोड़कर राजनीति में आया हूं. जब वे रामलीला ग्राउंड में बोलते थे, जब हर रोज एक पीसी (प्रेस कॉन्फ्रेस) होती थी. तब आंखें बोलती थीं, दिल बोलता था. इन्हीं बातों के कायल होकर हम सब लोग अपने-अपने प्रोफेशन को छोड़कर आए हैं कि देश के लिए कुछ करना है."

भगवंत मान ने सुनाया ये शेर

इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया. भगवंत मान ने कहा, "मैं भगत सिंह को देखकर निकलता हूं. कहीं न कहीं रास्ते में भगत सिंह का स्टैच्यू भी आ जाता है." शेर सुनाते हुए भगवंत मान ने कहा, "आदमी बड़ा सालों से नहीं, आदमी बड़ा खयालों से होता है." 

23 साल की उम्र में भगत सिंह ने चूमा फांसी का फंदा

उन्होंने कहा, "नब्बे-नब्बे सालों के बुजुर्ग आपके पड़ोस में, आपके गांव में बिस्तर पर पड़े होंगे. बेड पर पड़े हैं, मौत का इंतजार कर रहे हैं. कोई नहीं जानता. करतार सिंह मर गया, या जिंदा है. अच्छा अभी मरा नहीं. मतलब मौत को भी कई लोगों को ढूंढना पड़ता है. और उधर 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने फांसी का फंदा चूमा." 

आम आदमी पार्टी ने जो खयाल बोए, वो बेमिसाल हैं

मान ने कहा, "हमारी क्या आने वाली 100 पीढ़ियां भी भगत सिंह जिंदाबाद करती रहेंगी. 90 साल और 23 साल में करीब चार गुना का अंतर है. इसलिए आदमी सालों से बड़ा नहीं होता है, खयालों से होता है." अपने भाषण के अंत में मान ने कहा, "जिस किस्म के खयाल आम आदमी पार्टी ने दिए, वो बेमिसाल हैं."

यह भी पढ़ें: India-China Clash: तवांग झड़प पर विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, खरगे बोले- 'चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया, अगर चर्चा नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget