एक्सप्लोरर

बेंगलुरु गैंगरेप केस पर BJP ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा, सिद्धारमैया ने पूछा- क्या बीजेपी शासन में रेप नहीं हुए

Bengaluru Gangrape Case: बेंगलुरु गैंगरेप मामले में हमलावर बीजेपी गृहमंत्री का इस्तीफा मांग रही है. इसको लेकर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि क्या उनके शासन में रेप नहीं हुए.

Bengaluru Gangrape Case: बेंगलुरु गैंगरेप को लेकर बीजेपी सिद्दारमैया सरकार पर हमलावर है और गृहमंत्री जी परमेश्वर का इस्तीफा मांग रही है. इसको लेकर जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या बीजेपी के शासन के दौरान रेप नहीं हुए. 

बेंगलुरु के केआर मार्केट में बीते रविवार की रात बस का इंतजार कर रही पीड़िता के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने बलात्कार किया था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बेंगलुरु के कमिश्नर बी. दयानंद ने मीडिया को बताया कि पीड़िता ने जबरन वसूली और यौन उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.  

बीजेपी ने मांगा था गृहमंत्री परमेश्वर का इस्तीफा

इस मामले में बीजेपी ने मंगलवार को गृह मंत्री जी. परमेश्वर का इस्तीफा मांगते हुए दावा किया था कि इस सरकार में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं. इसको लेकर जब बेलगावी पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से पूछा गया तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या बीजेपी के शासन के दौरान रेप नहीं हुए.  

रेप जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए: सिद्धारमैया

बीजेपी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि रेप जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए. समाज में असामाजिक तत्व ऐसी हरकतें करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. 

बीजेपी ने की सिद्धारमैया के बयान की निंदा 

वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के जवाब को गैर जिम्मेदाराना बताया. बीजेपी प्रवक्ता अश्वथ नारायण गौड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री जी परमेश्वर ऐसे बयान दे रहे हैं, जोकि निंदनीय है. एक मुख्यमंत्री से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती है. यह अपराधियों को बढ़ावा देने जैसा है. हमारी पार्टी इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget