एक्सप्लोरर

Bengal Elections: BJP ने दो चरणों के लिए हर सीट पर छांटे 4 से 5 उम्मीदवार, आज हो सकता है आखिरी फैसला

बंगाल के चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटें जीतकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी थी.बंगाल में 27 मार्च और एक अप्रैल को क्रमश: पहले और दूसरे चरण के चुनावों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं. दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. आठ चरणों में होने वाले इस चुनाव के शुरूआती दो चरणों के लिए बीजेपी ने हर सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम छांटे हैं. ये जानकारी राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दी है. आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी है. कौन सा उम्मीदवार किस सीट से चुनाव लड़ेगा इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ही होगा.

60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आज हो सकते हैं तय

बैठक में 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. बंगाल में 27 मार्च और एक अप्रैल को क्रमश: पहले और दूसरे चरण के चुनावों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं. दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है.

बंगाली फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों को टिकट दिए जाने की उम्मीद

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है, “हमें अपनी जिला इकाइयों से पहले दो चरणों के लिए 120-140 नाम प्राप्त हुए हैं. इनके अलावा सैकड़ों और नाम हैं. हमनें 20-25 नाम हर सीट के लिए रखे और उनमें से हर सीट के लिए 4-5 नाम छांटे. कुछ और नाम हटाए जाएंगे और उसके बाद, पार्टी नेतृत्व को अंतिम नाम तय करना है.” प्रदेश बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हाल में हुई अपनी कोर समिति की बैठक के दौरान कई युवा चेहरों और पेशेवरों को खड़ा करने का फैसला किया है. पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी समेत तृणमूल कांग्रेस से भगवा दल का दामन थामने वाले 19 विधायकों को उनके पुराने विधानसभा क्षेत्रों से ही टिकट दिये जाने के अलावा पार्टी द्वारा बंगाली फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों को भी टिकट दिये जाने की उम्मीद है.

खड़गपुर सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं घोष

सूत्रों ने कहा कि घोष को खड़गपुर सदर सीट से खड़ा किये जाने की चर्चा है, जिस पर उन्होंने 2016 में जीत हासिल की थी. उन्होंने हालांकि 2019 में गोपीबल्लुपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बाद में खड़कपुर सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार को टीएमसी उम्मीदवार से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पार्टी हालांकि अभी इस बात को लेकर दुविधा में है कि सुभेंद्रु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से खड़ा किया जाए या नहीं. पिछले साल दिसंबर में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से पहले वह इस सीट से विधायक थे.

बंगाल के चुनाव में सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. बीजेपी साल 2019 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 में से 18 सीटें जीतकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी थी. राज्य में पिछले कुछ सालों में बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है और उसके नेताओं को दावा कि वह ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का इस विधानसभा चुनाव में अंत कर देंगे.

यह भी पढ़ें-

IT Raids Update: अनुराग-तापसी से कई घंटों हुई पूछताछ, रात में भी जारी रही छापेमारी

Bengal Elections: TMC की आज अहम बैठक, सभी 294 उम्मीदवारों की लिस्ट कल होगी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget