एक्सप्लोरर

Bengal Elections: TMC की आज अहम बैठक, सभी 294 उम्मीदवारों की लिस्ट कल होगी जारी

बंगाल चुनावों के कंडीडेट्स तय करने के लिए TMC की आज दोपहर महत्वपूर्ण बैठक है. सभी 294 सीटों के लिए TMC कल उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है.

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के मकसद से आज कोलकाता में टीएमसी की अहम बैठक होने वाली है. दोपहर 12 बजे टीएमसी भवन में आज होने वाली बैठक में अभिषेक बनर्जी, फिरहाद हाकिम समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. टीएमसी शुक्रवार को यानी की कल दोपहर करीब 2 बजे सभी 294 उम्मीदवारों की लिस्ट एक साथ जारी कर सकती है.

दरअसल, ममता बनर्जी को करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि दीदी शुक्रवार का दिन लकी मानतीं है. इससे पहले साल 2016 विधानसभा चुनाव में भी एक शुक्रवार को ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी. इस बार ये लिस्ट कालीघाट से जारी की जाएगी.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनावी घोषणापत्र अगले सप्ताह के शुरुआत में जारी किए जाने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पिछले चुनावों की तरह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगी.

9 मार्च को घोषणापत्र टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमने 27 फरवरी को मतदान की तारीखों की घोषणा से पहले ही मसौदा सूची तैयार कर ली थी. हमने शुरू के चरणों में लिस्ट जारी करने का फैसला किया था. हालांकि अब पार्टी प्रमुख द्वारा 294 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट 5 मार्च को घोषित की जाएगी.' उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अपना घोषणापत्र 9 मार्च को जारी किये जाने की उम्मीद है.

टीएमसी के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट से ऐसे वर्तमान विधायकों के नाम हटाने का फैसला किया है जो 80 साल या उससे अधिक आयु के हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की योजना युवाओं, महिलाओं और ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाने की है जिनकी स्वच्छ छवि और उनके क्षेत्रों में स्वीकार्यता है.

ये भी पढ़ें- Sasikala Quits Politics: शशिकला के फैसले पर भतीजे दिनाकरन बोले- AMMK मेरे नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

विधानसभा चुनाव 2021: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची पर होगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget