लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का जाति की राजनीति पर हमला, मन की बात में पढ़ा संत रविदास का दोहा
लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन किया है. बीजेपी को अनुमान की सपा-बसपा के जातीय समीकरण से उसका नुकसान हो सकता है.

नई दिल्ली: रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जाति की राजनीति पर हमला बोला है. ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने प्रसिद्ध संत रविदास जी का एक दोहा पढ़ा. दरअसल लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन किया है. बीजेपी को अनुमान की सपा-बसपा के जातीय समीकरण से उसका नुकसान हो सकता है.
‘मन की बात’ में संत रविदास को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’हमारे संतों ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से सद्भाव, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण का सन्देश दिया है. उनमें से एक संत रविदास जी भी थे.’’ उन्होंने कहा, ‘’रविदास जी कुछ ही पंक्तियों के माध्यम से बड़े संदेश देते थे. उनके दोहे बड़े प्रसिद्ध हैं.’’
पीएम मोदी ने उनका जाति वाला दोहा पढ़ा, ‘’जाति-जाति में जाति है, जो केतन के पात, रैदास मनुष न जुड़ सके, जब तक जाति न जात.’’ इस दोहे का अर्थ है, जातियों के भीतर और ढ़ेर सारी जातियां हैं जैसे केले के पत्तों के भीतर और पत्ते होते हैं. रविदास कहते हें कि जब तक जाति समाप्त नहीं होगी तब तक सभी मनुष्य एक दूसरे से नहीं जुड़ पाएंगे.’’ बता दें कि 19 फरवरी को संत रविदास की जयंती है.
इस दौरान पीएम मोदी ने लिंगायत समुदाय के जाने माने धर्मगुरु और सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी जी को भी याद किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘’शिवकुमार स्वामी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज-सेवा में समर्पित कर दिया.’’ बता दें कि इसी साल 21 जनवरी को 111 साल की उम्र में शिवकुमार स्वामी जी का निधन हो गया था.
मन की बात में पीएम मोदी ने देश के कई महापुरुषों को याद किया. उन्होंने कहा, ‘’भारत की इस महान धरती ने कई सारे महापुरुषों को जन्म दिया है और उन महापुरुषों ने मानवता के लिए कुछ अद्भुत, अविस्मरणीय कार्य किए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आपने अभी तक गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर को एक लेखक और एक संगीतकार के रूप में जाना होगा, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि गुरुदेव एक चित्रकार भी थे.’’
यह भी पढ़ें-
बुलंदशहर हिंसा: SIT ने बरामद किया इंस्पेक्टर सुबोध का सरकारी मोबाइल, गोली मारकर हुई थी हत्या
Manikarnika: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गईं कंगना रनौत, पहले दिन के मुकाबले कमाई हुई दोगुनी
नस्लीय टिप्पणी मामले में ICC ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद पर लगाया 4 मैचों का बैन
वीडियो देखें-



















