एक्सप्लोरर

मानसून सत्र से पहले सरकार की तैयारी पूरी, राजनाथ सिंह के घर हुई बड़ी बैठक, ये बड़े नेता हुए शामिल

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होगा और 21 अगस्त 2025 तक चलेगा. मानसून सत्र के पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को शाम करीब 4 बजे से एक बड़ी बैठक हुई.

संसद के मानसून सत्र से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने लगी है. सत्र से पहले एक ओर विपक्षी दल सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार ने भी अब विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस सत्र के शुरू होते ही पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर मुख्य मुद्दा होने वाला है.

मानसून सत्र के पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को शाम करीब 4 बजे से एक बड़ी बैठक हुई. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए. इस बैठक में संसद के मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई.

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने दी पूरी जानकारी

बैठक के बाद सेना के शीर्ष अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम मामले पर पूरी जानकारी दी. सूत्रों की मानें तो रक्षा मंत्री को अधिकारियों ने पूरी स्थिति और हर एक प्वाइंट से अवगत कराया. सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से होने वाले संभावित सवालों के जवाब किन मुद्दों और तर्कों के जरिए पेश किए जाएं, इस बैठक में खास तौर पर चर्चा के केंद्र रहे. 

जवाब देने से पहले तैयारी दुरुस्त 

सूत्रों की अनुसार, विपक्षी दलों की ओर से सवालों के पूछे जाने से पहले सरकार कोई जवाब देने से पहले अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर रही है. इसलिए सेना के अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री ने बैठक बुलाई थी. गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस की बैठक के दौरान संसद सत्र में उठाए जाने वाले तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

बता दें कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 21 बैठकें होंगी. सरकार इस सत्र में आठ नए बिल लाने जा रही है.

ये भी पढ़ें:- एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए टाटा समूह ने बनाया 500 करोड़ रुपये का ट्रस्ट

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget