एक्सप्लोरर

Delhi Robbery: घर में नौकर रखने से पहले हो जाएं सावधान, कहीं आप भी लूट के ना हो जाएं शिकार

Delhi Robbery: जांच में यह भी सामने आया कि पुराने नौकर ने आरोपी नौकरों को काम पर रखवाया था इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों को धर दबोचा.

Delhi Robbery: राजधानी दिल्ली के मौर्य एनक्लेव इलाके में बिजनेसमैन के घर में हुई 50 लाख से ज्यादा की लूट के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. लूट के इस मामले में पुलिस ने घर के 2 नौकरों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. कुछ ही दिन पहले रखे गए थे घर में गिरफ्तार दो नौकर.

दरअसल दिल्ली के मौर्य एनक्लेव इलाके में नौकरों ने घर में महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम दिया था. महिला के हाथ पैर बांधकर बाथरूम में डाल दिया और घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वारदात करने वाले दोनों नौकर और उनके दो साथियों को किया गिरफ्तार है.

चांदनी चौक के कूचा महाजनी मार्केट के प्रधान योगेश सिंघल अपने परिवार के साथ दिल्ली के मौर्य एनक्लेव इलाके में रहते हैं. मंगलवार को रोज की तरह वो अपने बेटे के साथ चांदनी चौक में अपने काम पर चले गए. घर में उनकी पत्नी और बेटी के अलावा दो नौकर भी मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक दोपहर में बेटी भी किसी काम से बाहर चली गई तभी घर के दोनों नौकर संजीव और अमन ने योगेश सिंघल की पत्नी की आंख में मिर्च डालकर हाथ पैर बांधे, और उन्हें बाथरूम में डाल दिया इसके बाद दोनों नौकर घर में रखी करीब 50 लाख रुपए की ज्वेलरी तिजोरी समेत और कैश लेकर फरार हो गए.

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची और छानबीन में जुट गई पुलिस को सीसीटीवी से भी सुराग मिला. पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की नाकाबंदी की. नौकरों के बारे में जानकारी जुटाई गई. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों नौकर को कुछ ही दिन पहले काम पर रखा गया था और दोनों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था. जांच में यह भी सामने आया कि पुराने नौकर ने आरोपी नौकरों को काम पर रखवाया था इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपियों को धर दबोचा.

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मंगलवार शाम से ही पड़ोस में रहने वाला एक नौकर सुनील गायब है. सबसे पहले पुलिस ने सुनील को धर दबोचा और उसने लूट की पूरी कहानी बता दी. सुनील की निशानदेही पर अमन, संजीव और रामपुकार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इनके कब्जे से पुलिस ने लूट की 50 लाख की ज्वेलरी और करीब 45 हज़ार कैश भी बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बिहार के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में थे.

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: आदर्श नगर में हुई लूट और हत्या की वारदात सुलझी, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली: हथियार के दम पर दिनदहाड़े डकैती, परिवार को बंधक बनाकर कैश और गहने लेकर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget