एक्सप्लोरर

BBC IT Survey: BBC के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे, आज भी जारी रहने की उम्मीद- यहां पढ़ें अब तक क्या कुछ हुआ

BBC Income Tax Survey: बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में हुए सर्वे को लेकर राजनीति भी पूरी तरह से गरमाई हुई है. विपक्ष ने इसे तानाशाही करार दिया है.

BBC Office Income Tax Survey: बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में 14-15 फरवरी की दरमियानी रात तक इनकम टैक्स का सर्वे (Income Tax) जारी रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली. इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए. सर्वे के बुधवार (15 फरवरी) को भी जारी रहने की उम्मीद है. 

बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) से जुड़े ट्रांसफर प्राइसिंग में मुनाफे और अनियमितताओं के कथित डायवर्जन से जुड़े एक सर्वे के लिए टैक्स अधिकारियों ने कार्यालयों को सील कर दिया. रात भर चली तलाशी के बाद सर्वे आज भी जारी रहेगा. सूत्रों का कहना है कि आयकर अधिकारी 2012 से अकाउंट डिटेल की जांच कर रहे हैं. 

बीबीसी का बयान 

मामले को लेकर मंगलवार (14 फरवरी) को बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया. इसमें कहा गया कि "आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा."

अब तक क्या कुछ हुआ?

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीबीसी के दफ्तरों में आईटी के अधिकारी सर्वे के लिए पहुंचे. इसके बाद यहां लोगों से पूछताछ की गई. कर्मचारियों के दस्तावेज जब्त कर लिए गए और पत्रकारों के फोन और लैपटॉप भी सील कर लिए गए. तलाशी शुरू होने के करीब छह घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया. कुछ कर्मचारियों को आईटी अधिकारियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया. 

कीवर्ड "टैक्स" का इस्तेमाल 

बीबीसी के एक पत्रकार ने एनडीटीवी को बताया कि कर्मचारियों को लॉग इन करने के लिए कहने के बाद अधिकारियों ने डेस्कटॉप पर जानकारी खोजने के लिए कीवर्ड "टैक्स" का इस्तेमाल किया. बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है. 

टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया सर्वे

टैक्स अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह एक सर्वे है छापा नहीं. सभी के फोन वापस कर दिए जाएंगे और कुछ घंटों बाद फोन और लैपटॉप वापस भी कर दिए गए. आयकर सूत्रों ने कहा कि उन्हें कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत थी. इसके लिए उनकी टीम ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया और यह केवल एक सर्वे है. कुछ जानकारी हाथ लगी थी उसी के चलते यह सर्वे किया जा रहा है. 

विपक्ष पूरी तरह हमलावर 

बीबीसी के ऑफिस में आईटी के सर्वे की खबर आने के बाद से ही विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा गया था कि "तानाशाह एक डरपोक आदमी होता है". इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस सर्वे की निंदा की है. एक और ट्वीट में कहा गया कि एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी पर IT का छापा पड़ा है. यह छापा इसलिए पड़ा है, क्योंकि राहुल गांधी ने पीएम मोदी से अडानी मामले पर कुछ सवाल पूछे थे. इसलिए देश का ध्यान भटकाने के लिए बीबीसी के दफ्तरों में आईटी की टीम भेजी गई. 

बीजेपी-कांग्रेस में बयानबाजी 

वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आयकर विभाग की कार्रवाई पर कहा कि ये निराशा का धुआं है और ये दर्शाता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरती है. हम डराने-धमकाने के इन हथकंडों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. यह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया अब और नहीं चल सकता. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सफाई में इस एक्शन के पीछे सरकार का कोई लेना देना नहीं है. कांग्रेस पार्टी को समझना होगा कि भारत संविधान और कानून पर चलता है. अब जांच एजेंसियां पिंजरे का तोता नहीं है, ये लगातार काम कर रही हैं. 

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा

इस पूरे सर्वे को हाल ही में विवादों का कारण बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा जा रहा है. बीबीसी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी. इसके बाद काफी हंगामा हुआ था. यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी जब प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगेंडा बताया था और इसे कई जगहों से बैन भी कर दिया गया था. अब विपक्ष इस पूरे सर्वे को इसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

Mohan Bhagwat Speech: 'एक व्यक्ति और एक विचारधारा एक देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget