एक्सप्लोरर

Barge P-305 Update: बार्ज 305 दुर्घटना के बाद रायगड़ से पिछले 24 घंटों में बरामद हुए 8 शव

बार्ज पी 305 के 15 और टगबोट नौका वाराप्रदा के कई कर्मी अब भी लापता हैं, जिनका पता लगाने के लिए नौसेना ने मुंबई अपतटीय क्षेत्र में विशेष गोताखोर टीमों को तैनात कर दिया.गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर शनिवार को कम से कम चार शव मिले और पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी 305 के लापता कर्मियों में से कुछ के हो सकते हैं.

रायगड़: चक्रवात ‘ताउते’ की चपेट में आने के छह दिन बाद भी बार्ज पी 305 पर सवार लोचृगों के शव बरामद हो रहे हैं. महाराष्ट्र के रायगड़ से पिछले 24 घंटों में 8 शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने पांच शव मांजवी बीच से, दो शव अलीबाग बीच से बरामद किए हैं. एक शव मुरुड बीच से भी बरामद किया गया है. शव बरामद करने के बाद ADR रायगढ़ जिले की पुलिस ने संबंधित पुलिस थानों में दर्ज जानकारी दर्ज कराई है. अब ये शव येलो गेट पुलिस को सुपुर्द किए जाएंगे.

कई लोग अब भी लापता, गोताखोरों की टीमें तैनात

बार्ज पी 305 के 15 और टगबोट नौका वाराप्रदा के कई कर्मी अब भी लापता हैं, जिनका पता लगाने के लिए नौसेना ने मुंबई अपतटीय क्षेत्र में विशेष गोताखोर टीमों को तैनात कर दिया. नौसेना ने बताया है कि लापता चालक दल को खोजने के लिए चल रहे खोज और बचाव अभियान को बढ़ाने के लिए साइड-स्कैन सोनार के साथ आईएनएस मकर और आईएनएस तरासा पर सवार होकर विशेष गोताखोर टीम आज सुबह मुंबई से रवाना हुईं.

बार्ज पी305 से 186 को बचाया गया

अरब सागर में बार्ज पी305 के डूबने से मरने वालों की संख्या 19 और शवों की बरामदगी के साथ 66 तक पहुंच गई है. पी305 बार्ज पर सवार 261 कर्मियों में से अब तक 186 को बचाया जा चुका है. वाराप्रदा में सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जांच करेगी कि चक्रवात ‘ताउते’ की चेतावनी के बावजूद बार्ज अशांत क्षेत्र में क्यों रुका रहा.

वलसाड में समुद्र तट के पास मिले चार शव

वहीं, गुजरात के वलसाड जिले में अरब सागर के तट पर शनिवार को कम से कम चार शव मिले और पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी 305 के लापता कर्मियों में से कुछ के हो सकते हैं. पुलिस ने कहा कि तीन शव तीथल समुद्र तट पर मिले जबकि एक शव दक्षिण गुजरात में जिले के डूंगरी गांव में समुद्र तट पर मिला, जो महाराष्ट्र के करीब है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 40 हजार नए केस दर्ज, 3741 लोगों की मौत

Sushil Kumar Arrested: हत्या के केस में पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार, एक लाख रुपए का रखा गया था इनाम

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget