एक्सप्लोरर

Bank Strike: आज होने वाली बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल टली, करोड़ों बैंक ग्राहकों को मिली राहत!

Bank Strike News: बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों को निकाले जाने, आउटसोर्सिंग और वेज रिवीजन को लागू करने में हो रही देरी को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था.

Bank Strike Postponed: अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने शनिवार (19 नवंबर) को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) वापस ले ली है. भारतीय बैंक संघ के ज्यादातर मांगों को मानने पर सहमत होने के बाद एआईबीईए की तरफ से यह हड़ताल वापस ली गई है. इस फैसले के बाद सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी रुकावट के लेन-देन किया जा सकेगा. हड़ताल स्थगित होने से ग्राहक अब रोजाना की तरह बैकों में जाकर अपने काम पूरे कर सकेंगे. हालांकि, निजी बैंकों (Private Sector Bank) के कामकाज पर इस हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ने वाला था. 

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि सभी मुद्दों पर सहमति बनी है. आईबीए और बैंक इस मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर सहमत हुए हैं. इसलिए हमारी हड़ताल टाल दी गई है. इस मामले में यूनियनों और बैंकों समेत चीफ लेबर कमिश्नर भी बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में बैंक कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया.

बैंकों ने इसलिए किया था हड़ताल का फैसला

दरअसल, बैंक यूनियन ने कर्मचारियों के निकाले जाने, बैंकों में आउटसोर्सिंग और वेज रिवीजन को लागू करने में हो रही देरी को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था. वेंकटचलम ने कहा कि कुछ बैंकों के नौकरियों की आउटसोर्सिंग से ग्राहकों की गोपनीयता और उनकी जमा धन को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है. वहीं, कुछ बैंक औद्योगिक विवाद (संसोधन) कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं. कई मामलों में बैंक प्रबंधन का कर्मचारियों का जबरन ट्रांसफर करने की भी शिकायतें समेत अन्य मांगों को लेकर 19 नवंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया था.

बैंकों ने ग्राहकों दी थी सूचना

बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को 19 नवंबर के दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के बारे में एडवांस में सूचित कर दिया था. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने बताया था कि अगर हड़ताल होती है तो बैंक कर्मचारी उसमें हिस्सा ले सकते हैं. ऐसी हालात में बैंक की ब्रांन्च या फिर ऑफिस में सामान्य दिनों की तरह चलने वाला कामकाज पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंकों में इस हड़ताल से कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस को एक थ्योरी पर यकीन नहीं, खोपड़ी तलाश रहीं कई टीमें, स्टेटस रिपोर्ट में जानिए अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget