एक्सप्लोरर

दुखती रग पर जयशंकर ने रखा हाथ तो तिलमिलाया बांग्लादेश, विदेश सलाहाकार बोले- हिंदुओं की न लें टेंशन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के साथ रिश्तों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश तय कर ले कि उसे भारत से कैसे संबंध रखने हैं. जयशंकर के बयान पर बांग्लादेश तिलमिला गया है.

India-Bangladesh Relation: बांग्लादेश में जबसे मोहम्मद यूनुस की सरकार आई है तबसे उसके भारत के साथ रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि भारत के साथ कैसे रिश्ते चाहिए, ये बांग्लादेश खुद ही तय कर ले. इससे यूनुस सरकार तिलमिला गई है. बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने जयशंकर को जवाब देते हुए कहा कि भारत को भी फैसला लेना होगा कि वो बांग्लादेश के साथ कैसे रिलेशन चाहता है. इसके साथ ही पड़ोसी देश में पीड़ित हिंदुओं को लेकर भी उसने अकड़ दिखाई है. 

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, 'जयशंकर ने एक बार फिर अल्पसंख्यकों को लेकर बात की है. हालांकि अल्पसंख्यकों का मुद्दा मुख्य रूप से भारतीय मीडिया की ओर से उठाया जा रहा है. सबसे जरूरी बात कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों का मुद्दा भारत की चिंता का विषय नहीं होना चाहिए. बांग्लादेश के अल्पसंख्यक बांग्लादेश का मुद्दा है. वैसे ही जैसे भारत अपने अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव करता है, ये भारत की चिंता है.'

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर अकड़ दिखा रहा बांग्लादेश! 

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, तौहीद हुसैन ने कहा कि मेरा मानना है कि दखल नहीं दिए जाने की नीति का पालन होना चाहिए. हम अल्पसंख्यकों के मुद्दों को देख रहे हैं, वो हमारे बांग्लादेश के नागरिक हैं. उनके पास वही अधिकार हैं, जो मेरे पास हैं. सरकार सुनिश्चित करेगी कि उनके पास अधिकार रहें. 

भारत से रिश्तों पर क्या बोले तौहीद हुसैन? 

भारत के साथ रिश्तों पर तौहीद हुसैन ने कहा, 'बांग्लादेश निश्चित रूप से ये तय करेगा कि उसे भारत के साथ कैसे रिश्ते रखने हैं. ठीक वैसे ही भारत को फैसला लेना होगा कि वो बांग्लादेश के साथ कैसे रिलेशन चाहता है. मुझे लगता है कि इस मामले में हमारा पक्ष स्पष्ट है. हम सम्मान और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ अच्छा रिश्ता चाहते हैं.' संबंधों को लेकर जो दोनों देशों की ओर से कमेंट हो रहे हैं, उसको लेकर बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार ने कहा, 'अगर यहां के लोग ऐसे कमेंट कर रहे हैं तो वहां भी लोग ऐसा काम कर रहे हैं. उनके एक सीएम ने तो यहां तक सलाह दी थी कि अगर संभव हो तो संयुक्त राष्ट्र की पीस कीपिंग फोर्स को बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए. उनके एक केंद्रीय मंत्री लगातार बांग्लादेश विरोधी बयान देते रहते हैं. हमारा मानना है कि ऐसी चीजें चलती रहेंगी, लेकिन फिर भी हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं.' 

शेख हसीना को लेकर क्या कहा? 

मोहम्मद तौहीद हुसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर कहा कि रिश्ते सुधारने के लिए हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि वहां खातिरदारी का मजा ले रहीं हमारी पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए बयान भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा, 'वे रिश्ते को खराब कर रहे हैं. हमारे मुल्क में किसी भी तरह की अस्थिरता या मुद्दों से निपटना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन यह साफ है कि उनके बयान तनाव बढ़ा रहे हैं.'
 
बांग्लादेश को लेकर जयशंकर ने क्या कहा था?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के साथ रिश्तों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि अंतरिम सरकार का कोई व्यक्ति हर रोज उठकर हर चीज के लिए भारत को दोषी ठहराता है. उनमें से कुछ चीजें, अगर आप रिपोर्टों को देखें, तो बिल्कुल हास्यास्पद हैं. उन्हें भारत के साथ कैसे रिश्ते रखने हैं, ये बांग्लादेश को ही तय करना है. इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का दौर, हमारी सोच को प्रभावित करता है. 

यह भी पढ़ें- एस जयशंकर की खरी-खरी के बाद बांग्लादेश को आएगी सद्बुद्धि, भारत के लिए पानी अब सिर के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget