एक्सप्लोरर

Bangladesh: कट्टरपंथियों ने फिर किया हिंदुओं पर हमला, घरों को लगाई आग दुकानों में की तोड़फोड़

Hindu Minorities: हिंसा की शिकार एक पीड़िता ने बताया कि भीड़ ने पहले उनके कीमती सामान लूट लिया और फिर जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो घरों को आग लगा दी.

Hindu Attacked In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय (Hindu Community) पर हो रहे हमले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) ने इसकी कड़ी निंदा की है. आयोग ने हिंदुओं पर हो रहे इन हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) किसी भी हालात में स्वीकार नहीं की जा सकती. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, आयोग ने गृह मंत्रालय को इन हमलों की जांच करने का निर्देश दिया है.

आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि इस बात की भी जांच की जाए कि इस हमले को रोकने के लिए कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई और पुलिस ने हालात को काबू करने के क्या कदम उठाए? ढाका ट्रिब्यून के अनुसार आयोग ने अपने निर्देश में कहा, "बांग्लादेश जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में सांप्रदायिक हिंसा किसी भी हालात में मंजूर नहीं है." बता दें कि मानवाधिकार आयोग ने ये टिप्पणी बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले के बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए इस्लाम को बदनाम करने की अफवाहों को लेकर की है. 

फेसबुक पोस्ट के बाद हुआ हमला

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को लोहागरा में स्थित सहपारा इलाके में हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई थी. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने ये कहते हुए हंगामा कर दिया कि पड़ोस के रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक ने फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) के जरिए उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले अठारह वर्ष के आकाश साहा ने इस विवादित पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किया. 

डर से साये में अल्पसंख्यक हिंदू

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद सभी लोग हिंदू छात्र के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और उसकी गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे. क्योंकि छात्र उस समय घर पर मौजूद नहीं था, भीड़ ने निर्दोष अल्पसंख्यंक हिंदुओं के घरों में आग लगा दी जिनका इस फेसबुक पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं था. 

डेली स्टार के अनुसार, हिंसा की शिकार पीड़ितों में से एक दीपाली साहा ने आग के बाद उनके टूटे-फूटे घर के बारे में बताते हुए कहा, "एक ग्रुप ने हमारा सभी कीमती सामान लूट लिया, वहीं दूसरे ग्रुप ने हमारे घरों को खुला देखा. उन्हें वहां कुछ लूटने के लिए नहीं मिला तो उन्होंने हमारे घरों में आग लगा दी." पीड़िता ने आगे कहा, मुझे नहीं पता की इस प्रकार की घटनाएं कब तक हमें डराती रहेंगी. हमें कौन न्याय दिलाएगा? हमें कौन सुरक्षा प्रदान करेगा? अगर मैं उस समय घर पर होती तो वो मुझे जला देते, मेरी जान जा सकती थी. भगवान ने मुझे बचा लिया. अब मेरे पास केवल मेरे शरीर पर ये साड़ी ही बची है."

पुलिस ने की ये कार्रवाई

डेली स्टार के अनुसार, दिपाली का घर सहपारा गांव के उन तीन घरों और दर्जन भर दुकानों में से एक था जिन्हें आग और तोड़फोड़ की गई. पुलिस ने आकाश साहा हालात पर काबू पाने के लिए आकाश साहा के पिता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आकाश के खिलाफ डिजिटल सिक्योरिटी एक्ट (Digital Security Act) के तहत आकाश साहा के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयार कर रही है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: राष्ट्रपति चुनाव में आज 4800 MP-MLA करेंगे वोट, BJD से TMC तक कौन किसके साथ खड़ा? आंकड़ों से समझें

America Firing: अमेरिका के इंडियाना में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर समेत 4 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget