एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ से बोले Baba Ramdev- वैक्सीन से नपुंसकता नहीं आएगी, अफवाहों पर ध्यान न दें

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि दवा किसी कंपनी, पार्टी, जाति और धर्म का नहीं होता है. कुछ लोग कह रहे हैं कि इसमें सूअर और गाय का मांस है. जो लोग भी ये अफवाह फैला रहे हैं वो गलत कर रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में दो कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने पर योगगुरू बाबा रामदेव ने खुशी जताई. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों को शुक्रिया कहा. इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी और वहां काम करने वाले कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मिलकर नया कीर्तिमान रचा है. वहीं उन्होंने साफ तौर कहा कि वैक्सीन से किसी भी तरह की नपुंसकता नहीं आएगी.

वैक्सीन पर विवाद पर क्या बोले रामदेव?

वैक्सीन पर हुए विवाद पर योगगुरू ने कहा कि वैक्सीन को मंजूरी मिलना आत्मनिर्भर भारत का बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है. लेकिन कुछ लोग गलफहमियां पैदा कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इसमें गाय का मांस है, कुछ लोग कह रहे हैं कि इसमें सूअर का मांस है. जो लोग भी ऐसी बात कर रहे हैं वो गलत है. दवा किसी धर्म, जाति, कंपनी और पार्टी की नहीं होता है. दवा का अपना एक विज्ञान होता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान दें और वैक्सीन लगवाने के लिए आपाधापी न करें. पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद धीरे-धीरे सभी का नंबर आएगा. पहले जरूरतमंदों को वैक्सीन दी जाएगी.

अपनी जीवनशैली को ठीक बनाकर रखें

बाबा रामदेव ने कहा कि वैक्सीन आने के बाद हमें तीन चीजों का खयाल रखना है. हमें इस गलतफहमी ने नहीं रहना है कि वैक्सीन आने के बाद हमें कुछ नहीं करना है. लोग जितना कोरोना से मर रहे हैं उससे ज्यादा डायबिटिज और दिल की बीमारी से मर रहे हैं. लोग सुसाइड कर रहे हैं और दूसरी बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में योग करना किसी को नहीं छोड़ना है. अपनी इम्यूनिटि को बूस्ट करते रहना है. अपनी जीवनशैली को अच्छा बनाकर रखें.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि इस बात का भी हमें खयाल रखना है कि वैक्सीन सिर्फ हमें कोरोना से बचाएगी. इसके बाद आपको योग करना है. वैक्सीन का अपना काम रहेगा, योग का अपना काम रहेगा और आर्युवेद का अपना काम रहेगा.

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से देश में अब तक 38 लोग हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget