एक्सप्लोरर

सही समझ के लिए दीपिका पादुकोण को मुझ जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए- बाबा रामदेव

बीते दिनों फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंची थीं. इसके बाद वो बीजेपी के कुछ नेताओं के निशाने पर आ गई थी. बाबा रामदेव ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक ज्ञान हासिल करने के लिए देश के बारे में पढ़ना समझना पड़ेगा.

इंदौर: योग गुरु रामदेव ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों की "सही समझ" हासिल करने के लिये बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उन जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिए. रामदेव का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी कैंपस में हाल में हुए हमले के बाद वहां जाने को लेकर दीपिका पादुकोण को दक्षिणपंथी संगठनों और बीजेपी नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

बाबा रामदेव ने इंदौरा में कहा, "दीपिका में अभिनय की दृष्टि से कुशलता होना अलग बात है. लेकिन सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों का ज्ञान हासिल करने के लिये उन्हें देश के बारे में और पढ़ना-समझना पड़ेगा. यह समझ हासिल करने के बाद ही उन्हें बड़े निर्णय लेने चाहिये." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण को स्वामी रामदेव जैसा कोई सलाहकार रख लेना चाहिये जो उन्हें ऐसे मुद्दों पर सही बात बता सके."

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का जोरदार समर्थन करते हुए रामदेव ने कहा, "जिन लोगों को सीएए का फुल फॉर्म तक नहीं पता है, वे आज इस विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद कह चुके हैं कि यह कानून किसी व्यक्ति की नागरिकता छीनने के लिये नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिये बनाया गया है. फिर भी लोग आग लगाये जा रहे हैं."

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे बोले- ‘तिपहिया’ सरकार सही से काम कर रही है

योग गुरु ने कहा, "कुछ लोग एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं. वे "जिन्ना वाली आजादी" के नारे तक लगा रहे हैं. अब "जिन्ना वाली आजादी" का नारा कहां से आ गया? ऐसे विरोध प्रदर्शनों से देश और इसके संस्थानों की छवि खराब होती है."

रामदेव ने यह दावा भी किया कि भारत में दो से ढाई करोड़ लोग अवैध तौर पर रह रहे हैं. उन्होंने कहा, "दुनिया के किसी भी देश को "डम्पिंग यार्ड" की तरह इस्तेमाल किये जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. भारत में एक भी अवैध नागरिक नहीं रहना चाहिये. अगर एनआरसी विरोधियों के पास इस प्रस्तावित प्रक्रिया का कोई विकल्प हो, तो वे बतायें."

हिंदुत्व की राजनीतिक विचारधारा के जनक कहे जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े सवाल पर योग गुरु ने कहा, "भारत की आजादी की लड़ाई वीर सावरकर के बिना अधूरी है. किसी व्यक्ति की एक-दो बातों को लेकर उसके पूरे चरित्र पर लांछन लगा देना बेहद ओछी हरकत है. भूल क्या महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरु ने नहीं की थी?"

कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के लिये "इंदिरा इज बैक" के नारे के इस्तेमाल पर रामदेव ने कहा, "अगर कोई पोती अपनी दादी का प्रतिरूप बनकर आये, तो यह संबंधित कुल के लिये गौरव की बात है और हम भी इसका स्वागत करेंगे. मैं तो चाहता हूं कि देश में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी सबल होना चाहिये, तभी तो लोकतंत्र मजबूत होगा." योग गुरु ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का भारत में विलय किया जाना चाहिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर राजीव शुक्ला बोले, 'एक बात तो सही है कि...'
DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर राजीव शुक्ला बोले, 'एक बात तो सही है कि...'
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर, पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया गिरफ्तार
नंदीग्राम के बाद रेजीनगर, पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया गिरफ्तार
लद्दाख में अब पद यात्रा नहीं करेंगे सोनम वांगचुक, क्यों बदली रणनीति?
लद्दाख में अब पद यात्रा नहीं करेंगे सोनम वांगचुक, क्यों बदली रणनीति?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget