एक्सप्लोरर

ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद लोकसभा सीट पर अजहरूद्दीन को उतार सकती है कांग्रेस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इस सीट के लिए प्रदेश कांग्रेस की पहली पसंद हैं. शुरूआती खबरों में कहा गया था कि वह मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में सिकंदराबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

हैदराबाद: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस की योजना के अनुरूप चीजें आगे बढ़ती हैं तो हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इस सीट के लिए प्रदेश कांग्रेस की पहली पसंद हैं. दरअसल, प्रदेश कांग्रेस ने तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन कर लिया है.

क्रिकेटर से नेता बने 56 साल के अजहरूद्दीन को राज्य में सात दिसंबर 2018 को हुए विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया था. वह इसी शहर के निवासी भी है. शुरूआती खबरों में कहा गया था कि वह मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में सिकंदराबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं. यह सीट अभी बीजेपी नेता बंडारू दत्तात्रेय के पास है. लेकिन अब यह संभावना नजर नहीं आती कि उन्हें (अजहरूद्दीन) को वहां से लड़ने की मंजूरी मिलेगी.

बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अजहरूद्दीन हैदराबाद सीट से लड़ना चाहते हैं या नहीं, जो एआईएमआईएम का गढ़ है और उसका प्रतिनिधित्व तीन बार से ओवैसी कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या अजहरूद्दीन अब भी इस दौड़ में हैं, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''यदि पार्टी आलाकमान उनसे हैदराबाद से लड़ने को कहती है तो वह ऐसा करेंगे.''

वहीं, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि वह हैदराबाद सीट पर ओवैसी का समर्थन करेगी. गौरतलब है कि 2009 के लोकसभा चुनाव में यूपी के मुरादाबाद सीट से अजहरूद्दीन जीते थे लेकिन 2014 में वह राजस्थान के टोंक माधोपुर सीट से हार गए थे.

कांग्रेस का तंज- सेनाएं सीमा संभाल रही हैं और प्रधान सेवक बूथ संभाल रहे हैं

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget