एक्सप्लोरर

आजम खान की पहली माफी अनसुनी की गई, लोकसभा में मांगनी पड़ी दो बार माफी, रमा देवी बोलीं- आदत बिगड़ी हुई है

संसद में बीजेपी की महिला सांसद रमा देवी के अपमान पर आजम खान ने संसद में माफी मांग ली है. स्पीकर के कहने पर आजम खान को दो बार संसद में माफी मांगनी पड़ी.

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर से सपा सांसद आजम खान ने आज सदन में एक बार नहीं दो बार माफी मांगी. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि चेयर के प्रति उनकी भावना गलत नहीं थी लेकिन अगर फिर भी उन्हें लगता है कि उन्होंने गलत बोला तो इसके लिए वह माफी मांगते हैं.

दो बार मांगी माफी

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही आजम खान ने कहा, '' जो बात आपके समक्ष मेरे संबंध में आई है. मेरी कोई भी भावना चेयर के प्रति न थी न हो सकती है. मैं दो बार संसदीय कार्यमंत्री रहा हूं. चार बार मंत्री रहा हूं, नौ बार विधायक रहा हूं और राज्यसभा सदस्य भी रहा हूं. मेरे भाषण और आचरण को पूरा सदन जानता है. इसके बावजूद भी अगर चेयर को ऐसा लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं. रमा देवी मेरी बहन जैसी हैं.''

इसके बाद स्पीकर ने रमा देवी से माफी पर टिप्पणी मांगी तो उन्होंने कहा शोर के कारण वह सुन नहीं पाईं. इसके बाद अखिलेश यादव अपनी सीट से उठे और कहा कि आजम खान को जो कहना था कह चुके हैं. लेकिन स्पीकर ने फिर आजम खान से माफी मांगने को दोबारा कहा और इस तरह उन्हें दूसरी बार भी माफी मांगनी पड़ी.

रमा देवी ने कहा- आजम खान की आदत बिगड़ी हुई है

आजम की माफी मांगने के बाद बीजेपी सांसद रमा देवी ने कहा कि सदन में आजम खां ने जो कहा कि उसको पूरे देश ने सुना है. मैं इस तरह की बात सुनने के लिए सदन में नहीं आई हूं. इनकी तो आदत बिगड़ी हुई है. रमा देवी ने अखिलेश यादव से सभी सवाल किया कि आप उनका साथ क्यों दे रहे हैं.

आज सदन की कार्रवाही शुरू होने से पहले आजम खां और अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक की थी. आजम खान के माफी मांगने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन सभी का है और यह सभी के समर्थन से चलता है. इसके साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि सदस्यों को संसद की गरिमा को प्रभावित करने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

नहीं मांगते माफी तो आजम पर होती कार्यवाही

बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को भारी हंगामा और आजम खान पर कार्रवाई की मांग के बाद स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे को लेकर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, जयदेव गल्ला, सुप्रिया सुले और अन्य नेता मौजूद थे. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्ष के नेता और लोकसभा स्पीकर बैठक के दौरान इस बात पर सहमत हुए कि समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को बीजेपी सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगनी चाहिए. अगर आजम खान ऐसा नहीं करते हैं तो स्पीकर कार्रवाई कर सकते हैं. रमा देवी पहले ही उनकी सदस्यता को पांच साल के लिए खत्म करने की मांग की थी.

क्या है पूरा मामला

25 जुलाई को लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा चल रही थी. इस बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमा देवी रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रहीं थीं. इसी दौरान आजम खान ने उनको लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी. आजम के टिप्पणी के बाद ही सदन के अंदर और बाहर हंगामा होने लगा. सभी महिला सांसदों ने एक सुर में माफी मांग की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget