एक्सप्लोरर

अयोध्या मामले में 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई

ठीक दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और एस अब्दुल नज़ीर की बेंच सुनवाई के लिए बैठी. जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, बेंच ने भविष्य में होने वाली विस्तृत सुनवाई की दिशा तय करनी शुरू कर दी.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी. सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच इस बात पर सुनवाई करेगी कि क्या मामले से जुड़े एक अहम सवाल को संविधान पीठ में भेजा जाना चाहिए. एक मुस्लिम पक्षकार की तरफ से ये मांग की गई है.

ठीक दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और एस अब्दुल नज़ीर की बेंच सुनवाई के लिए बैठी. जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, बेंच ने भविष्य में होने वाली विस्तृत सुनवाई की दिशा तय करनी शुरू कर दी. सबसे पहले कोर्ट ने इस बात की जानकारी ली कि दस्तावेजों के अनुवाद और सभी पक्षों के बीच उनके लेन-देन का काम पूरा हुआ या नहीं. वकीलों ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद कोर्ट ने एक एक कर मामले में पक्षकार बनने की अर्ज़ी लगाने वाले लोगों को सुनना शुरू किया. कोर्ट ने इस तरह की लगभग 25 अर्ज़ियों को खारिज कर दिया.

कोर्ट ने तेज़ी से सुनवाई के संकेत देते हुए कहा- "हम हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल अपीलों को सुनने बैठे हैं. कोई भी याचिकाकर्ता जो हाई कोर्ट में पक्ष नहीं था, उसे अब कैसे सुना जा सकता है." हालांकि, इसके बावजूद सुनवाई शुरू होने में कुछ देरी हो सकती है.

इसकी वजह है इस्माइल फारुखी फैसला. एक मुस्लिम पक्षकार की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने इस फैसले का हवाला देते हुए मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की मांग की. 1994 में आए इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने माना था कि मस्ज़िद इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है.

धवन की दलील थी कि ये फैसला मुस्लिम पक्ष के दावे को कमज़ोर कर सकता है. इसलिए सबसे पहले इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए. अगर सुप्रीम कोर्ट इस्माइल फारुखी फैसले पर पुनर्विचार के लिए तैयार हो जाता है तो इसे संविधान पीठ को भेजा जाएगा. संविधान पीठ का फैसला आने के बाद ही अयोध्या मामले की सुनवाई शुरू हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget