एक्सप्लोरर

सेना पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तान के मददगार, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि "राजनीतिक स्वार्थ के लिये ये लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है. सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किये जा रहे हैं.''

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने के दिन रात प्रयास किये जा रहे हैं और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये लेकिन उनको शर्म नहीं आती है. मोदी कानपुर के निरालानगर मैदान में अनेक विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कल जम्मू में हुये बम विस्फोट को आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि "क्या यह सेना का अपमान नहीं है, वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है. कुछ लोग यह काम जानबूझकर कर रहे है."

पीएम ने कश्मीरियों के साथ मारपीट को गलत बताया मोदी ने कहा कि "राजनीतिक स्वार्थ के लिये ये लोग जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है. स्वार्थ की राजनीति के चलते मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियो के सरपरस्त उठा रहे है." प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले लखनऊ में सूखे मेवे बेचने वाले कश्मीरियों के साथ मारपीट का मुद्दा भी उठाया और उसे गलत बताया. उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमलों में शहीद हुये श्याम बाबू और बडगाम हवाई दुर्घटना में मारे गये दीपक पांडेय को याद कर दोनों को श्रद्धांजलि दी.

सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है- मोदी मोदी ने कहा, ''पुलवामा हमले के बाद हमारे वीर सेनानियों ने जो पराक्रम दिखाया है उससे आपका सीना चौड़ा हो गया, आपका माथा गर्व से ऊंचा हो गया. भारत में भी दम है यह लगता है या नहीं लगता है, हमारी सेना जो तय करे वह कर सकती है. आप लोग खुश है आपका हौसला बुलंद है. लेकिन बहुत दुखद है कि हमारे घर में ही सेना के पराक्रम को नीचा दिखाने का दिन रात प्रयास किया जा रहा है. ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये, लेकिन उनको नहीं आती है.''

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि ''पाकिस्तान को जो अच्छा लगे, पाकिस्तान को जो पसंद आयें ऐसी बाते हिन्दुस्तान में बैठे हुये लोग करे, क्या ऐसे लोगों को माफ कर सकते हैं? क्या यह सेना का अपमान नही है, वीरों के पराक्रम का अपमान नहीं है. कुछ लोग जो काम जानबूझकर कर रहे है. मैं आजादी की जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले इस कानपुर की धरती से आरोप लगा रहा हूं कि राजनीतिक स्वार्थ के लिये जिस प्रकार की बयानबाजी कर रहे है, जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है सरकार पर जिस प्रकार के गंदे आरोप लगा रहे है इससे देश के दुश्मनों को ताकत मिल रही है. स्वार्थ की राजनीति के कारण, मोदी विरोध के कारण हमारे राजनीतिक विरोधी जो बयानबाजी कर रहे है उसका लाभ आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे है.''

पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है- पीएम मोदी ने कहा कि, ''चुनाव तो आयेंगे जायेंगे लेकिन देश के दुश्मन इसका फायदा न उठाये इसकी जिम्मेदारी हर हिन्दुस्तानी की है, हर दल की है, सभी की है, हर एक नेता की है. आज जब पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है और पाकिस्तान आतंकवाद पर रंगे हाथों पकड़ा गया है पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा है. सारी दुनिया पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ऐसे समय हमारे लोगों के बयान हमारे ही देश में से कुछ लोगों के बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे है. क्या उनका ऐसा करना शोभा देता है?''

आतंकियों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है- मोदी मोदी ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि "मत भूलिये कि आपके बयानों को आधार बना रहा है. पाकिस्तान आप ही के बयानों को दुनिया में बांट रहा है, दिखा रहा है और पूरे विश्व में भ्रम फैला रहा है और यह पाप आपके द्वारा हो रहा है. मोदी ने कहा, ''सीमा पार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक लडाई के बीच आपने देखा होगा एक के बाद एक हमारी सरकार कदम उठा रही है, उसके कारण आतंकी अपना अंत सामने देख रहे हैं, और जब अंत सामने दिख रहा है तो बौखलाहट और बढ. रही है. यह आतंकियों की बौखलाहट का परिणाम है कि जम्मू में कल फिर से इन्होंने आतंकी हमला करने का राक्षसी प्रयास किया है. जिस प्रकार हमारी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और यह हमारी कार्रवाई का परिणाम है कि आतंकी बौखलायेंगे उनके सरपरस्त बौखलायेंगे और उन्हें दाना पानी देने वाले भी बौखलायेंगे.''

देश में एकता का वातावरण चाहिए- प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने कहा कि ''ऐसी स्थिति में हिन्दुस्तान के हम सब नागरिकों को सतर्क रहते हुये राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की पहले से ज्यादा जरूरत है. देश में एकता का वातावरण बनाये रखना बहुत अहम है. आतंकवाद को मोदी नहीं सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानी खत्म कर सकते है इसलिये देश में एकता का वातावरण चाहिए."

तमिलनाडु: सीएम पलानीस्वामी ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए 'परम वीर चक्र' की मांग की

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget