एक्सप्लोरर

अतीक-अशरफ के ISI कनेक्शन का सबूत आया सामने, आतंकी का पासपोर्ट बनवाने में की थी मदद

Atiq Ahmed ISI Link: एबीपी न्यूज के पास वो लेटर है जो साफ कर देगा कि अतीक-अहमद का आतंकी कनेक्शन था. दोनों ने पुलिस पूछताछ में ISI से रिश्ते की बात कबूली थी.

Atiq Ahmed ISI Link: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के आईएसआई कनेक्शन पर बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों ISI की मदद करते थे इसका सबूत एबीपी न्यूज के हाथ लगा है. एबीपी के पास वो लेटर है जिससे पता चलता है कि अशरफ ने करेली से गिरफ्तार आतंकी जीशान कमर की पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी.

अशरफ ने पासपोर्ट अधिकारी को पत्र लिखकर जीशान कमर को जानने और पासपोर्ट बनाने की बात लिखी थी. अशरफ ने अपने लेटर हेड पर जो पत्र पासपोर्ट अधिकारी को भेजा था, उसमें जीशान कमर को भली-भांति जानने की बात कही थी. ये पत्र जनवरी 2017 में लिखा गया था.

आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है जीशान

2021 में जीशान कमर को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जीशान को पाकिस्तान में हथियार चलाने और प्रयागराज में रहकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी गई थी. ट्रेनिंग के बाद वह कुछ साथियों के साथ लखनऊ के रास्ते हथियारों को प्रयागराज ले आया और नैनी स्थित पोल्ट्री फार्म में छिपा दिया था. वो आनलाइन खजूर बेचने के बहाने आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था.

अतीक-अशरफ ने कबूला था आईएसआई कनेक्शन

हत्या से पहले प्रयागराज पुलिस की पूछताछ में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ ने आईएसआई से अपने संबंध की बात स्वीकार की थी. अतीक ने पाकिस्तान से हथियार खरीदने की बात भी कबूली थी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अतीक अहमद, जीशान के जरिए आईएसआई के संपर्क में आया था.

15 अप्रैल की हुई अतीक-अशरफ की हत्या

अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की इसी 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर हत्या कर दी गई थी. हत्या के समय दोनों भाई पुलिस कस्टडी में थे. पुलिस उनसे उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में पूछताछ कर रही थी. पूछताछ में पुलिस को दोनों से अहम जानकारी मिली थी, जिसमें आईएसआई से कनेक्शन भी था. हत्या के दिन दोनों को कसारी-मसारी के जंगलों में हथियार बरामद करने के लिए ले जाया गया था. देर रात जब अतीक-अशरफ को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी, इसी दौरान पत्रकार के भेष में पहुंचे तीन हमलावरों ने गोलियां बरसाकर दोनों की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें

अतीक अहमद मर्डर: चकिया का माफिया, बहरीन में वायरल हो गया! क्या ये है Pak की साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget