एक्सप्लोरर

Umesh Pal Case: अतीक अहमद ने वकील को गिफ्ट किया था आईफोन, फेसटाइम से की थी उमेश पाल मर्डर की प्लानिंग

UP News: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की अप्रैल में तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अतीक अहमद पर उमेश पाल की हत्या का आरोप लगा था.

Umesh Pal Murder Case: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अतीक ने विजय मिश्रा को गिफ्ट में एक आईफोन (iPhone) दिया था और इससे वो अतीक (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल पर बात) करता था. मिश्रा को हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. 

विजय मिश्रा पर उमेश पाल की लोकेशन शेयर करने का आरोप है. बीती 24 फरवरी को उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक के वकील की हिरासत लेने की योजना बना रही है. चैट रिकवर करने के लिए पुलिस उसके फोन की जांच करेगी. 

अतीक अहमद ने गिफ्ट किए थे आईफोन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतीक और अशरफ ने उमेश पाल की हत्या की साजिश रचते समय अपने साथ काम करने वालों को आईफोन गिफ्ट दिए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक के बेटे असद अहमद के पास कई फेसटाइम आईडी थी, जिससे हर कोई आसानी से बातचीत कर सकता था. असद और मिश्रा के साथ-साथ शूटरों और हत्या में मदद करने वालों को भी आईफोन दिए गए थे. 

अप्रैल में हुई थी अतीक और उसके भाई की हत्या

उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे. मामले में मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीती 15 अप्रैल को प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर पुलिस कस्टडी में तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पिछले महीने पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. आरोप पत्र में अतीक, राकेश उर्फ नकेश उर्फ लाला, अरशद कटरा, नियाज अहमद, इकबाल अहमद, शाहरुख, अखलाक अहमद और खान शौलत हनीफ को आरोपी बनाया गया है. 

वकील हनीफ के पास भी मिला था आईफोन

मई में अतीक के एक अन्य वकील खान शौलत हनीफ ने पुलिस को बताया था कि अतीक अहमद ने फेसटाइम के जरिए उसके, अशरफ और असद के साथ बात करने के लिए उसे एक आईफोन दिया था. पुलिस को आईफोन पर तीनों की फेसटाइम आईडी भी मिली थी. 

शौलत से पूछताछ के बाद बरामद आईफोन की चैट हिस्ट्री खंगालने पर पुलिस को कई करोड़ के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मिला था. शौलत ने पुलिस को ये भी बताया कि अतीक ने फोन पर उमेश पाल के साथ बहस की थी और उनके विवाद के कारण 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग तेज, अब अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा खत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget