एक्सप्लोरर

19 साल का लड़का देश की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे? कपिल सिब्बल ने असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Atiq Ahmed Killed: यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल ने बड़ी बात कही है.

Atiq-Ashraf Shot Dead: वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं. कपिल सिब्बल ने कहा कि एनकाउंटर आतंकियों का किया जाता है. क्या 19 साल का लड़का देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है? उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर सकते थे. असद अहमद को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार दिया था.

इसके साथ ही सिब्बल ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर भी सवाल उठाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो हत्याएं हुई हैं. एक अतीक और उसके भाई की, जबकि दूसरी हत्या कानून की हुई है. सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वतः संज्ञान लेने की अपील की.

अतीक-अशरफ की गोली मारकर हत्या

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात तब हुई जब दोनों को पुलिस कस्टडी में रूटीन मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. अतीक और अशरफ बीती फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे. 

अतीक और अशरफ की मौत के साथ ही बीते 51 दिनों में उमेश पाल हत्याकांड के 6 आरोपी मारे जा चुके हैं. 4 आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे. इनमें अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल है, जो 13 अप्रैल को झांसी में हुए एनकाउंटर में मारा गया.

ओवैसी ने कहा कोल्ड ब्लडेड मर्डर

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इसे एक 'कोल्ड-ब्लडेड' मर्डर बताते हुए कहा, 'घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. इसके बाद क्या जनता को देश के संविधान और कानून-व्यवस्था पर भरोसा होगा?' उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'इसमें यूपी की बीजेपी सरकार की भूमिका है. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए और एक कमेटी का गठन होना चाहिए. उत्तर प्रदेश के किसी भी अधिकारी को समिति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए.'

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed Killed: असद का एनकाउंटर, अतीक-अशरफ की हत्या, जानिए 51 दिनों में उमेश पाल हत्याकांड में क्या कुछ हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget