एक्सप्लोरर

'कानपुर, दिल्ली, अजमेर, मुंबई...', लगातार शहर बदलकर छिप रहा था असद, जानिए फरारी के दौरान उसका पूरा रूट

Asad Ahmed Encounter: यूपी पुलिस को अतीक अहमद के बेटे असद तक पहुंचने में 49 दिन लग गए. इस दौरान वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गच्चा दे रहा था.

Asad Ahmed Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया. प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही यूपी पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थी. असद तक पहुंचने में यूपी पुलिस को 49 दिन लग गए. इस दौरान वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा. 

24 फरवरी को उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या ने प्रदेश को हिला दिया था. जिस तरह से उमेश पाल को दौड़ा कर बम और गोलियों से हमला कर मारा गया था, उसने यूपी सरकार के अपराधियों पर काबू के दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. हत्याकांड की गूंज यूपी विधानसभा में भी सुनाई दी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में एलान कर दिया था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे. इसके बाद यूपी पुलिस ने एक्शन शुरू किया और हत्याकांड में शामिल बदमाशों की उल्टी गिनती शुरू हो गई.

यूपी पुलिस के एक्शन में आने के बाद असद और शूटर गुलाम को सुरक्षित रखना अतीक और अशरफ के लिए चुनौती बन गया था. असद तक पहुंचने के लिए यूपी पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय थीं. उधर अतीक उसे छिपाने के लिए बार-बार उसकी लोकेशन बदलवा रहा था. अतीक ने उसको छिपाने में अपने कुछ जानकारों की  मदद भी ली थी. आइए जानते हैं इस दौरान असद कहां-कहां छिपा था.

हत्या वाले दिन प्रयागराज में ही

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी. उसके बाद असद एक दिन प्रयागराज के ही एक घर में छिपा रहा था.

26 फरवरी को असद ने शहर से भागने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया और वह प्रयागराज से 200 किमी दूर कानपुर पहुंचा.

कानपुर से दिल्ली

दो दिन तक असद कानपुर में ही छिपा रहा. 28 फरवरी को वह बस से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पहुंचा. दिल्ली में वह जामिया नगर और संगम विहार इलाके में रहा. दिल्ली में उसकी मदद करने वाले शख्स तक पुलिस पहुंची थी लेकिन उसके पहले वह निकल चुका था.

दिल्ली से अजमेर, फिर मुंबई

दिल्ली में 15 दिनों से ज्यादा रहने के बाद असद 15 मार्च को अजमेर के लिए निकल गया. अजमेर के बाद असद मुंबई के लिए निकल गया. बाद वह नासिक गया. 

कानपुर वापसी और झांसी में मुठभेड़

नासिक से उसने एक बार फिर से वापसी की और कानपुर पहुंचा. कानपुर आने के बाद वह झांसी पहुंचा, जहां वह पुलिस की गोली का शिकार हो गया. 

ये रहा असद का पूरा रूट

प्रयागराज-कानपुर-दिल्ली-अजमेर-मुंबई-नासिक-कानपुर-झांसी

पूरी फरारी के दौरान असद ने कभी भी ट्रेन से सफर नहीं किया. उसने पूरी यात्रा बस या दूसरे वाहनों से ही की. 

दिल्ली में छिपाने वाले अरेस्ट

दिल्ली में छिपाने में उसकी हैदर नाम के शख्स ने मदद की थी. हैदर फिलहाल बरेली जेल में बन्द है. हैदर के ही तीन जानकारों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें

'हम मिट्टी में मिल गए', पूछताछ में बेटे की मौत पर कई बार रोया अतीक, कहा- सबसे बड़ा गम पिता के कंधे पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget