एक्सप्लोरर

अटल की नाजुक हालत पर भतीजी ने कहा- मेरा मन बोल रहा है वो ठीक हो जाएंगे

अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी करुणा शुक्ला ने कहा, ''उनकी हालत 3 तीन से लगातार खराब है. हमारा पूरा परिवार उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है.''

नई दिल्ली: दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है. पूर्व पीएम के स्वस्थ होने के लिए देशभर में दुआएं और प्रार्थना की जा रही हैं. पूर्व पीएम की नाजुक हालत पर उनके रिश्तेदारों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के बड़े भाई के दामाद ओ पी मिश्रा का कहना है कि एम्स के मेडिकल बुलेटिन के अलावा उनके पास अलग से कोई जानकारी नहीं है. साथ ही उन्होंने बताया कि बीती रात उनका बेटा एम्स में ही था.

इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''उनका बचपन यहीं रहा है. स्कूल, कॉलेज सब यहीं से पूरा किया है.'' अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी कांति मिश्रा ने उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने बताया, ''शुरू में तो अटल जी के पीए हमें बता देते थे कि उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार है. 2 महीने होगे उनको भर्ती हुए, लेकिन परसों से उनकी हालत गिरती जा रही है.''

कांति ने आगे बताया, ''आजकल कुछ भी संभंव हो जाता है. इसलिए मुझे लग रहा है कि वह ठीक हो जाएंगे. वो दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल में हैं, वो ठीक हो जाएंगे ऐसे मेरा मन कह रहा है.''

अटल बिहारी वाजपेयी की भांजी करुणा शुक्ला ने कहा, ''उनकी हालत 3 तीन से लगातार खराब है. हमारा पूरा परिवार उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है.''

बता दें कि आज सुबह करीब 11 बजे जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति कल जैसी है, उसमें कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्हें अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. एम्स में बीजेपी और और अन्य दलों के तमाम दिग्गज नेताओं का पहुंचना जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget