एक्सप्लोरर

गोवा, पंजाब में हार के बाद केजरीवाल के घर सन्नाटा

नई दिल्ली: पंजाब और गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) की शर्मनाक हार के बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. दोनों राज्यों में चार फरवरी को हुए मतदान के बाद आप ने दावा किया था कि वह पंजाब और गोवा दोनों राज्यों में आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद उनके अरमानों पर पानी फिर गया है. पिछले सप्ताह ही आप नेता और पंजाब चुनाव के लिए पार्टी रणनीतिकार संजय सिंह ने कहा था कि पार्टी 117 सीटों में से कम से 100 सीटें जीतेगी और राज्य से कांग्रेस और सत्तारूढ़ अकाली दल-भाजपा गठबंधन का सफाया कर देगी. शनिवार को मतगणना का परिणाम उलटा आया. अकाली-भाजपा को जरूर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कांग्रेस फिर से जोरदार तरीके से सत्ता में लौट आई है. वहीं, आप के खाते में केवल 20 के करीब सीटें आई हैं. चुनाव परिणाम से स्तब्ध आप कार्यकर्ता केजरीवाल के घर के बाहर से धीरे-धीरे खिसकने लगे. सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर हैरानी और निराशा के भाव नजर आए और कई नेताओं ने संवाददाताओं से बात करने से इंकार कर दिया. पंजाब और गोवा के चुनावी नतीजों की घोषणा के लिए किए गए इंतजाम भी हटा दिए गए. गोवा में आप का और भी ज्यादा बुरा हाल रहा, जहां वह खाता तक नहीं खोल पाई. चुनावी रुझान और नतीजे के लिए केजरीवाल के घर के बाहर रखा बड़ा टीवी स्क्रीन बंद कर दिया गया है. आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के रास्ते की ओर जाने वाली सड़क को सजाने के लिए इस्तेमाल किए गए तिरंगे गुब्बारे भी हटा दिए. नतीजे आने के थोड़ी देर बाद ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget