एक्सप्लोरर

Assembly Election 2024 Date Live: जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में होगा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Assembly Election 2024 Date Live: चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन राज्यों के चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.

Key Events
Assembly Election 2024 Date Live Updates Jammu Kashmir Haryana Polls schedule Announced Today ECI PC Assembly Election 2024 Date Live: जम्मू-कश्मीर में तीन और हरियाणा में एक चरण में होगा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
इलेक्शन कमीशन पीसी
Source : PTI

Background

Assembly Election 2024 Date Live: चुनाव आयोग ने शुक्रवार (16 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में एक चरण में मतदान होगा जो 1 अक्टूबर को होगा और जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा जिसमें पहल चरण 18 सितंबर, दूसरा 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा. दोनों ही राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे. 

सबसे ज्यादा निगाहें जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं, क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पर पहली बार वोटिंग करवाई जाएगी. केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था. चुनाव आयोग की टीम ने केंद्रशासित प्रदेश का 8 से 10 अगस्त के बीच दौरा किया था, जिसके बाद वह हरियाणा गई थी. टीम ने गृह सचिव अजय भल्ला के साथ मुलाकात की थी, जिसमें उनसे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालातों का जायजा लिया गया था. 

90 सीटों वाले हरियाणा में 2019 में 21 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था. नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे.

अगर जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां पर आखिरी बार चुनाव 2014 में हुए थे. उसके बाद बीजेपी-पीडीपी की सरकार गिर गई और फिर राज्य का पुनर्गठन किया गया. 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां पर चुनाव नहीं हुए हैं.

2014 में हुए चुनाव के समय राज्य में 87 विधानसभा सीटें थीं. इनमें से जम्मू में 37 और कश्मीर घाटी में 46 जबकि लद्दाख में 6 सीटें थीं. लेकिन परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई हैं. इनमें से 43 सीटें जम्मू, 47 सीटें कश्मीर में हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है. ठीक ऐसे ही झारखंड विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में खत्म होने वाला है. ऐसे में जल्द ही चुनाव आयोग इन दोनों राज्यों के लिए भी चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है. 

महाराष्ट्र की भी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर 2019 को ही मतदान हुआ था. नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे. वहीं, 81 सीटों वाले झारखंड में पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में हुए थे. तब 30 नवंबर से 20 दिसंबर 2019 तक 5 चरण में मतदान हुआ था.

21:41 PM (IST)  •  16 Aug 2024

Assembly Election 2024 Date Live: तारिक हमीद कर्रा को कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक हमीद कर्रा को जम्मू-कश्मीर PCC का अध्यक्ष और तारा चंद और रमन भल्ला को जम्मू-कश्मीर PCC का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

21:39 PM (IST)  •  16 Aug 2024

Assembly Election 2024 Date Live: हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार बनाएगी सरकार- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूं. बीते 10 सालों में हरियाणा में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने खर्ची-पर्ची मुक्त नौकरी से लेकर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया और किसान व गरीब कल्याण के कार्यों द्वारा सुशासन का नया अध्याय लिखा है. मुझे विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता प्रचंड बहुमत से प्रदेश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएंगे."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget