एक्सप्लोरर

Assam Woman Burnt Alive: महिला पर लोगों ने पहले किया धारदार हथियार से हमला, फिर लगा दी आग, असम में डायन कहकर जिंदा जलाया

Assam Woman Burnt Alive: असम के सोनितपुर जिले में तीन बच्चों की मां को जादू टोना करने के संदेह लोगों ने जिंदा जला दिया है. पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Assam Woman Burnt Alive: असम के सोनितपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां तीन बच्चों की एक मां को लोगों ने डायन के संदेह में पहले बर्बर तरीके से पीटा और उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया.

 पुलिस ने कहा है कि 24 दिसंबर (रविवार) की रात को वारदात को अंजाम दिया गया है. तेजपुर थाना क्षेत्र के बाहबरी गांव में 30 वर्षीय महिला पर छह लोगों के समूह में पहले धारदार हथियार से कई बार वार किया. जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी थी तो उस पर लड़कियां डालकर आग लगा दी गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. 

गिरफ्तार किए गए हैं चार लोग
वारदात के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि महिला की मॉब लिंचिंग के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो लोग अभी भी फरार हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि दोनों फरार व्यक्तियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है.

पति को बांधकर पत्नी को किया आग के हवाले
अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान संगीता कपी के रूप में हुई है. वह तीन बच्चों की मां थी. उसके एक पड़ोसी ने सबसे पहले उस पर हमला किया, जिसकी पहचान सूरज बघवार के रूप में की गई है. अधिकारी के अनुसार आरोपी कुछ बाहरी लोगों को तेजपुर थाना क्षेत्र के अपने गांव निज बाहबरी लेकर आया था. उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर नशे में थे और उन्होंने पहले महिला के पति को  मार पीटकर बांध दिया. इसके बाद महिला को धारदार हथियारों से मारना शुरू किया और जब वह लकड़ियां इकट्ठा कर जला दिया.

पुलिस के मुताबिक, महिला और पड़ोसी के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबे अरसे से विवाद था और बघवार ने महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था. इसे लेकर कई बार दोनों के बीच लड़ाईयां हुई थीं. रविवार की रात जब वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो आस पास के लोग भी मौके पर मौजूद थे. ग्राम प्रधान को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक देर हो गयी थी और महिला मारी जा चुकी थी.

 ये भी पढ़ें:Chhindwara News: जादू टोने के शक में युवक की पिटाई, चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget