एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग वाले दिन होगी छुट्टी, इस राज्य ने कर दिया ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: असम राज्‍य की 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में 19, 26 अप्रैल और 7 मई को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोट‍िंग 19 अप्रैल को होगी.  

Lok Sabha Election 2024: पूर्वोत्तर के असम राज्‍य की 14 लोकसभा सीटों पर 3 चरणों में वोट‍िंग होगी. पहले चरण में 5 सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा. ऐसे में असम सरकार की ओर से वोट‍िंग की तारीखों को लेकर सार्वजन‍िक छुट्ट‍ियों का एलान कर द‍िया है. इस संबंध में असम राज्‍यपाल के आदेश पर सरकार की ओर से सोमवार (1 अप्रैल, 2024) को नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया गया.   

असम सरकार की ओर से जारी अध‍िसूचना में कहा गया है क‍ि राज्य में तीन चरण के लोकसभा चुनावों के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानीय सार्वजनिक छुट्टी रहेंगी. राज्यपाल के आदेश के बाद जारी अधिसूचना में उन क्षेत्रों में 19, 26 अप्रैल और 7 मई को उन क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टियां घोषि‍त की गई हैं जहां उन तारीखों पर मतदान निर्धारित क‍िए गए हैं. 

असम की ज‍िन 5 सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होंगे उनमें डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर लोकसभा सीट प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं. 

इस बीच देखा जाए तो जोरहाट लोकसभा सीट पर कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इसमें सनातन भारत पार्टी के अरुण चंद्र हांडिक और दो निर्दलीय राज कुमार दुआरा और बाबा कुर्मी भी शामिल हैं. 

काजीरंगा सीट से तासा का मुकाबला पूर्व व‍िधायक और कांग्रेस उम्मीदवार रोसेलिना तिर्की से होगा. वहीं, काजीरंगा सीट पर 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस सीट पर सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदवारों ने नामांकन दाख‍िल क‍िया है. नामांकन भरने की आख‍िरी तारीख को ही अकेले 9 प्रत्‍याश‍ियों ने पर्चा दाख‍िल क‍िया. 

इसके अलावा सोनितपुर लोकसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रंजीत दत्ता ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाख‍िल करने के दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता और एजीपी के राज्यसभा सांसद बीरेंद्र प्रसाद बैश्य भी मौजूद रहे थे. 

डिब्रूगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे सर्वानंद सोनोवाल    

डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल मैदान में हैं. वह प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं. उन्‍होंने मई 2016 से मई 2021 तक सूबे सीएम का पदभार संभाला था. इंड‍िया अलायंस के उम्‍मीदवार लुर‍िनज्‍योत‍ि गोगोई के साथ मुकाबला है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने चुनाव से पहले कर दी ये भव‍िष्‍यवाणी, कहा- '2032 तक कांग्रेस में नहीं रहेगा कोई मुस्लिम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget