एक्सप्लोरर

Assam Flood: बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार, बाढ़ और भूस्खलन से कुल मौतें 64 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ क्योंकि बाढ़ का पानी एक जिले में कम हुआ लेकिन बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई.

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ क्योंकि बाढ़ का पानी एक जिले में कम हुआ लेकिन बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई. यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी. एएसडीएमए ने कहा कि बाढ़ से 12 जिलों में 1.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 64 हुई

मंगलवार को 13 जिलों में करीब दो लाख लोग प्रभावित थे लेकिन बुधवार को जोरहाट जिले में बाढ़ का पानी कम हुआ. एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बरपेटा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिससे राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई. एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, चराइदेव, बिश्वनाथ, चिरांग, नलबाड़ी, बरपेटा, गोवालपारा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट और तिनसुकिया जिले अभी भी जलमग्न हैं.

गोवालपारा में करीब 28 हजार लोग प्रभावित हुए

बरपेटा जिला सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां करीब 65,500 लोग प्रभावित हैं. इसके बाद धेमाजी में करीब 48500 लोग प्रभावित हैं जबकि गोवालपारा में करीब 28 हजार लोग प्रभावित हैं. ब्रह्मपुत्र जोरहाट के निमातिघाट और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 348 गांव जलमग्न हैं और 26,910.99 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हुई है. प्रशासन ने पांच जिलों में पैंतीस राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 1,095 लोगों ने वर्तमान में शरण ले रखी है.

प्राधिकारी लोगों के बीच तिरपाल, पेयजल, फेस मास्क और साबुन के साथ चावल, दाल, नमक और सरसों का तेल वितरित कर रहे हैं. एएसडीएमए ने कहा कि गोवालपारा, बरपेटा, माजुली और लखीमपुर जिलों में बाढ़ से तटबंधों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ से 48 जानवरों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें.

West Bengal Lockdown: पश्चिम बंगाल में  आज से नई शर्तों के साथ लागू होगा लॉकडाउन

कानपुर एनकाउंटर: वारदात के 6 दिन बाद भी विकास दुबे फरार, इनाम की रकम 10 गुना बढ़ी, 10 राज्यों की पुलिस कर रही है तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget