एक्सप्लोरर

अमित शाह का प्रियंका गांधी पर निशाना, असम की रैली में 'NO CAA' वाले गमछे को लेकर कही ये बात

असम की एक रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है, बदरुद्दीन अजमल को मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ कर देना

सिलचर: गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने दोनों नेताओं के असम दौरे को 'पर्यटन' करार दिया. साथ ही सीएए नहीं लागू करने के कांग्रेस के वादे पर निशाना साधा.

सिलचर में अमित शाह ने कहा, ''प्रियंका गांधी असम में गमछे पर 'NO CAA' लिखती हैं और यहां आती हैं तो गमछा साफ सुथरा हो जाता है. एक तरफ सीएए का विरोध करती हैं और दूसरी तरफ चुप्पी साध लेती हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि जो शरणार्थी यहां आए हैं उन्हें नागरिकता मिलेगी और घुसपैठियों को निकालने का काम होगा. अमित शाह ने कहा, ''असम में कांग्रेस के नेता पर्यटन पर आए थे. राहुल बाबा आए थे. उन्होंने कहा कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान हैं. सिलचर के लोग हमें बताएं कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान हो सकते हैं?''

अमित शाह का प्रियंका गांधी पर निशाना, असम की रैली में 'NO CAA' वाले गमछे को लेकर कही ये बात

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल का गठबंधन बताता है कि अगर उनकी सरकार बनी तो असम को घुसपैठियों से भर देना है.

अमित शाह ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में बदरुद्दीन अजलम से कांग्रेस ने गठबंधन तो नहीं किया था, लेकिन बदरुद्दीन ने अपना यहां कोई उम्मीदवार नहीं दिया, क्योंकि ये एक दूसरे से मिले हुए थे. अब तो राहुल गांधी बदरुद्दीन के कंधे पर बैठकर ही आए हैं, कुछ छिपा नहीं है.''

बता दें कि असम में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के तहत 47 सीटों पर वोटिंग कल होगी. दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होगा.

पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर निशाना, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और रोजगार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget