एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के वार पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा का पलटवार, 'गांधी परिवार सबसे भ्रष्ट'

Rahul Gandhi Speech: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में कहा कि यहां की सरकार बीजेपी रूपी ‘नफ़रत की खाद’ से उपजी ‘भ्रष्टाचार की फसल’ है.

Himanta Biswa Sarma On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भ्रष्टाचार वाले बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार (18 जनवरी, 2024) को पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, “गांधी परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है. राहुल गांधी की यह ‘न्याय यात्रा’ नहीं, ‘मियां यात्रा’ है. जहां भी मुसलमान हैं, वे उन जगहों पर जाते हैं.” ‘मियां’ मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है. 

राहुल गांधी का सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर वार

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड से असम में दाखिल हुई. इस दौरान उन्होंने शिवसागर जिले में कहा कि देश में शायद सबसे भ्रष्ट सरकार और ‘‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री इस राज्य में है.

उन्होंने कहा, ‘‘असम में भ्रष्टाचार धड़ल्ले से हो रहा है. हम सब जानते हैं कि भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री शायद असम के मुख्यमंत्री हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी संतान, वह खुद और उनकी पत्नी--सभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्हें लगता है कि पैसा असम के लोगों को खरीद सकता है क्योंकि वे खरीदे जा सकते हैं. लेकिन असमी लोग खरीदे नहीं जा सकते और उनकी कीमत कोई नहीं लगा सकता.’’

कांग्रेस नेता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के खिलाफ सबसे बड़ा अन्याय ‘बेरोजगारी’ है. उन्होंने कहा, ‘‘बेरोजगारी के साथ भारत प्रगति नहीं कर सकता. हमारा वादा है कि हम सभी सरकारी रिक्तियां भरेंगे. हम छोटे और मध्यम उद्योगों को भी पुनर्जीवित करेंगे क्योंकि यह क्षेत्र सबसे अधिक संख्या में नौकरियां पैदा करता है.’’

इससे पहले नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मणिपुर के बारे में बात की और कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है, जहां पिछले साल तीन मई से जातीय हिंसा जारी है. यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी.

साथ ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''असम पहुंच कर उतना ही प्यार मिला जितना मणिपुर और नागालैंड के लोगों से मिला था. हमारी इस यात्रा का लक्ष्य आपकी पीड़ा, आपके मुद्दों और आपके साथ हो रहे भयंकर अन्याय को करीब से समझना है.''

राहुल गांधी ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा, ''असम सरकार बीजेपी रूपी ‘नफ़रत की खाद’ से उपजी ‘भ्रष्टाचार की फसल’ है. असम का मुख्यमंत्री हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका सिर्फ एक काम है नफ़रत की आड़ में जनता का पैसा लूटना. पर पैसों की ताकत, असम के लोगों की शक्ति को कभी हरा नहीं सकती.'' 

राहुल गांधी ने कहा कि हमें इस अन्याय से लड़ कर ऐसा असम बनाना है जहां हर हाथ रोज़गार हो और जिसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव सदा संपन्न रहे. असम भी अन्य सभी राज्यों के साथ अग्रणी भूमिका में कदम से कदम मिलाकर एक बेहतर भारत की तक़दीर लिखे.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ असम में FIR, क्या है आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget