एक्सप्लोरर

'अगर एक अकबर कहीं जाता है तो 100 को बुला लेता है', छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इकलौते मुस्लिम मिनिस्टर पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

Assam CM in Chhattisgarh: असम के मुख्यंमत्री हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ में बीजेपी के चुनावी अभियान को तेज करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यंमत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि बबार, औरंगजेब और अकबर ने देश पर राज किया. इसकी वजह से हमारा देश कमजोर हुआ है. छत्तीसगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए बुधवार (18 अक्टूबर) को असम के मुख्यंमत्री ने ये टिप्पणी की. उन्होंने मुगलों के राज और इससे पैदा हुई कमजोर के बीच संबंध बताया. छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य के चुनावी नतीजे दिसंबर में जारी हो जाएंगे. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने कवर्धा में रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के इकलौते मुस्लिम मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि अगर अकबर को यहां से नहीं हटाया गया तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी. उन्होंने अपने भाषण में बार-बार कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकबर का जिक्र किया. सरमा ने कई सारे बयानों में अकबर शब्द का इस्तेमाल एक मेटाफर के तौर पर किया. उन्होंने इसी दौरान मुगलों का भी जिक्र छेड़ा. 

'अगर एक अकबर कहीं जाता है तो...'

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर एक अकबर कहीं जाता है, तो वह 100 अकबरों को वहां बुला लेता है. इसलिए उसे जितना जल्दी हो सके यहां से भगाइए, नहीं तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी.' शास्त्रों के अनुसार, माता कौशल्या भगवान राम की मां हैं, जो आधुनिक छत्तीसगढ़ से थीं. असम के मुख्यमंत्री बीजेपी के उम्मीदवार विजय शर्मा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. कवर्धा में उनका मुकाबला कांग्रेस के मोहम्मद अकबर से होने वाला है. 

उन्होंने कहा कि आज हमें अगर धर्मांतरण रोकना है और लव जिहाद खत्म करना है और अकबर से छत्तीसगढ़ के लोगों को बचाना है, तो हमें विजय भइया जैसे लोगों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने 40 साल पहले ऐसे ही एक अकबर को असम का मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने बांग्लादेशियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए. आज माता कामाख्या की भूमि हर रोज रो रही है. 

छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान को धार दे रही बीजेपी

दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ में थे, जहां पर वह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के रणनीतिक प्रयासों को धार दे रहे थे. बीजेपी का मकसद राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है, ताकि चुनाव में जीत हासिल की जा सके. वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है और बीजेपी यहां सरकार बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है. छत्तीसगढ़ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया और बैठक की. 

वहीं, ये पहला मौका नहीं है, जब हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. इससे पहले वह बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने के लिए राज्य में आए थे. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार के शासन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कई सारे मुद्दों पर बात की थी और सरकार की आलोचना की थी. इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा धर्मांतरण का था. 

यह भी पढ़ें: '...तो सुप्रिया मैडम को वहां क्यों नहीं भेज देते', शरद पवार के फलस्तीन वाले बयान पर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget