एक्सप्लोरर

Assam Boat Collision: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव के टकराने के हादसे में एक की मौत, कई लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

Assam Boat Collision: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. अभी भी कई लोग लापता हैं.

Assam Boat Collision: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को एक नाव दूसरी नाव से टकराकर पलट गई. दोनों नावें यात्रियों को ले जा रही थीं. असम के जोरहाट जिले में कई लोगों के लापता होने की आशंका है. दुर्घटना में एक जोरहाट मेडिकल कॉलेज की एक कर्मचारी लड़की की मौत हो गई. अभी भी लगभग 18 से अधिक लोग लोगों का कुछ पता नहीं चला है.

गुवाहाटी से लगभग 350 किलोमीटर दूर जोरहाट के निमती घाट पर दो नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें कम से कम 100 यात्री सवार थे. एक नाव माजुली (ब्रह्मपुत्र नदी में एक नदी द्वीप) से निमती घाट की ओर आ रही थी जबकि दूसरी नाव विपरीत दिशा में जा रही थी.

राज्य आपदा मोचन बल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य शुरू है. केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने माजुली में नौका दुर्घटना के बारे में जानने के बाद चिंता व्यक्त की. उन्होंने दुर्घटना के संबंध में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और जारी बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया.

असम के परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने घटना को लेकर अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया. बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बचाव और राहत प्रयासों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वायु सेना अभियान चलाने के लिए भी बात की.

स्थानीय निवासी की मानें तो उस नाव का नाम मां कोमला था जो निमती घाट से आई थी. स्थानीय निवासी ने बताया, "इस समय तक आप लोगों को पता चल गया कि निमती घाट से कमलाबाड़ी की ओर आई नाव ब्रह्मपुत्र में पूरी तरह से लुप्त हो गई है. और यहां के यात्रियों ने जरा भी सावधानी नहीं बरती. इसलिए यह बात मुझे दुखी करती है. बात सिर्फ आज की नहीं है. माजुली और जोरहाट को जोड़ने वाला यह मार्ग कई वर्षों से यात्रियों को परेशानी का सबब बना रहा है. अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के मंत्री की सरासर लापरवाही के परिणामस्वरूप आम लोगों को मौत की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है."

घटना स्थान पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, “मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं. अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के अपने जहाज हैं जो इस क्षेत्र में चालू नहीं हैं लेकिन निमती घाट से नौकाएं हमेशा चालू रहती हैं. इसका मतलब यह है कि अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के अपने जहाजों के मालिकों के साथ गुप्त समझौता है. हालांकि इन हालातों ने आम लोगों को घातक स्थिति की ओर धकेल दिया है. इसलिए मैं असम के मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कर उचित सजा देने की मांग करता हूं."

Assam Boat Collides: असम के ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव की टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, कई लोग लापता, देखें- Video

West Bengal Bypolls: भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगी ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget