एक्सप्लोरर

ओवैसी बोले- पिता एंटनी ए टीम, बेटा एंटनी बी टीम, ये सेक्‍युलरिज्‍म के ठेकेदार औरों को प्रमाण पत्र दे रहे हैं

Asaduddin Owaisi On AK Antony Son: वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा.

Asaduddin Owaisi On AK Antony Son: असदुद्दीन ओवैसी ने वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के बीजेपी में शामिल होने पर गुरुवार (6 अप्रैल) को हमला किया. ओवैसी ने कहा कि यह लोग हमें सेक्‍युलरिज्‍म का सर्टिफिकेट देते हैं. 

एआईएमआईएम के मुख्य ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, ''पिता ए के एंटनी 'ए' टीम और बेटा  अनिल एंटनी 'बी' टीम में चले गए, लेकिन सेक्‍युलरिज्‍म के ठेकेदार प्रमाण पत्र देते हैं कि कौन सेक्युलयर और कौन नहीं. बहुत खूब.'' दरअसल केंद्रीय मंत्री और  राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य और  बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. 

अनिल एंटनी ने क्या कहा? 
अनिल एंटनी ने बीजेपी में शामिल होते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेता मानते हैं कि एक परिवार के लिए काम करना है, लेकिन मुझे लगता है मेरा धर्म देश के लिए कार्य करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भारत को विकसित देश बनाने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है. बीजेपी देश के लिए काम कर रही है. 

अनिल एंटनी ने कांग्रेस से क्यों इस्तीफा दिया था? 
अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों को लेकर बीबीसी की  डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. इसके बाद अनिल की कांग्रेस में आलोचना हो रही थी. इसको कारण बताते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. 

ये भी पढ़ें- Anil Antony Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget