एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी ने किया NPR का विरोध, कहा- गैर-बीजेपी शासित राज्य इस पर रोक लगाएं

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ये एलान किया है कि 25 जनवरी की रात चारमीनार पर 26 जनवरी का जश्न मनाएंगे और फिर 30 जनवरी को गांधी की पुण्यतिथि पर ह्यूमन चेन का सुबह 11 बजे आगाज़ होगा.

हैदराबाद: सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अब एनपीआर की भी मुखालफत शुरू कर दी है. तेलंगाना के आसिफाबाद जिले में चुनाव प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार के साथ-साथ गैर भाजपा शासित राज्यों से एनपीआर पर रोक लगाने की मांग की.

एनपीआर की मुखालफत में तमाम तर्क देने के साथ साथ ओवैसी ने संविधान बनाने के दौरान संविधान सभा की मीटिंग से जुड़ी कहानियों को सुनाकर धर्मनिरपेक्षता की बात कही. कानून की मुखालफत में हैदराबाद में तिरंगा मार्च करने के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी 25 जनवरी की रात गणतंत्र दिवस का तिरंगा हैदराबाद की चारमीनार में फैलाने जा रहे हैं.

तेलंगाना के म्युनिसिपल इलेक्शन में ओवैसी राज्य के दौरे पर हैं, जहां वो सभाओं में इस नए कानून की मुखालफत करने की बातें कह रहे हैं. ओवैसी ने अपने समर्थकों को बताया कि एनपीआर तेलंगाना के मुसलमान, आदिवासी, गरीब और दलित के खिलाफ है और यह करना राज्य के गरीबो के साथ नाइंसाफी होगी. बीजेपी को घेरते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है और मुल्क की खूबसूरती यह है कि यह हिंदू मुस्लिम सिख इसाई किसी एक का मुल्क नहीं है, बल्कि सबका मुल्क है.

धर्मनिरपेक्षता की कहानी सुनाते हुए ओवैसी ने समर्थकों को संविधान सभा का एक किस्सा सुनाया कि कैसे प्रियमबल लिखने के दौरान एक सदस्य ने ईश्वर के नाम से प्रियम्बल के शुरुआत की बात कही, तो राजेंद्र प्रसाद ने इसकी मुखालफत की. संविधान की पहली प्रति में टीपू सुलतान लक्ष्मी बाई की तस्वीरें थीं, यह बताने के लिए कि ये किसी एक का नहीं बल्कि सबका मुल्क है. अपनी तकरीर के दौरान बार-बार बीजेपी को घेरते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा इस देश को एक मजहब एक जुबान एक तहजीब का मुल्क बनाना चाहते हैं.

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ये एलान किया है कि 25 जनवरी की रात चारमीनार पर 26 जनवरी का जश्न मनाएंगे और फिर 30 जनवरी को गांधी की पुण्यतिथि पर ह्यूमन चेन का सुबह 11 बजे आगाज़ होगा.

'Nirbhaya के आरोपियों की फांसी में देरी के लिए BJP जिम्मेदार'- Sanjay Singh

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget