एक्सप्लोरर

मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी ने दागे सवाल, बोले- लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स को लेकर चीन के दावे का सच क्या है?

ओवैसी ने कहा, चीन दावा कर रहा है कि लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारत के साथ जो विवाद था, वो हल हो चुका है. क्या सरकार यह कन्फर्म करेगी कि यह सच है या झूठ?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने चीन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा, चीन दावा कर रहा है कि लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में भारत के साथ जो विवाद था, वो हल हो चुका है. क्या सरकार यह कन्फर्म करेगी कि यह सच है या झूठ? अगर सच है तो पिछले दो चरणों की बैठक हुई थी, वो किसलिए हुई थी.

आगे ओवैसी ने कहा, मैंने निजी रूप से लद्दाख बॉर्डर पर स्थिति को लेकर सवाल उठाया है कि हमारे जवानों को उन जगहों पर पेट्रोलिंग नहीं करने दी जा रही है, जहां वे पहले किया करते थे. लेकिन सरकार ने अब तक सच नहीं बताया है, संसद में भी नहीं. वह चुप है और भ्रमित कर रही है. 

इससे पहले शुक्रवार (11 मार्च) को भारत और चीन के बीच 15वें दौर की सैन्य वार्ता हुई थी. लेकिन दोनों देश लंबित मुद्दों को सुलझाने में कोई बड़ी कमयाबी हासिल करने में नाकाम रहे. लेकिन दोनों देश जल्द से जल्द समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने को सहमत हुए।

करीब 13 घंटे तक चली बैठक के एक दिन बाद, दोनों पक्षों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में एक बार फिर से कहा कि इस तरह का एक समाधान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति व स्थिरता बहाल करने में मदद करेगा और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को बेहतर करेगा. पूर्वी लद्दाख में एलएसी से भारतीय क्षेत्र की ओर चुशुल-मोल्दो बॉर्डर प्वाइंट पर कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी.

सूत्रों ने कहा कि भारत ने देपसांग बल्ग और डेमचोक में लंबित मुद्दों के समाधान सहित टकराव वाले शेष स्थानों से सैनिकों को शीघ्र हटाने पर अत्यधिक जोर दिया. उन्होंने बताया कि वार्ता के केंद्र में हॉट स्प्रिंग्स (गश्त बिंदु-15) में सैनिकों को हटाने की रूकी पड़ी प्रक्रिया को पूरा करना था.

पैंगोंग झील इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच एक हिंसक झड़प के बाद, दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख गतिरोध पांच मई 2020 को पैदा हुआ था. दोनों देशों के एलएसी पर अभी करीब 50,000 से 60,000 सैनिक हैं.

ये भी पढ़ें

जी-23 की बैठक में चुनावी हार को लेकर प्रियंका गांधी पर उठे सवाल, नेताओं ने कहा- पार्टी चला रहे कुछ सनकी लोग

चुनाव में हार के बाद बागी नेताओं की गुटबंदी से फूट की ओर बढ़ रही कांग्रेस, जी-23 गुट ने पार्टी नेतृत्व को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget