एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Slams BJP: 'कहते हो भाई और बिल्किस के आरोपियों की रिहाई', ओवैसी का पीएम मोदी से सवाल

Asadduddin Owaisi Asked PM Modi: बिल्किस बानो के आरोपियों की रिहाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि एक तरफ तो आप खुद को मुस्लिम औरतों का भाई बताते हो दूसरी तरफ उनकी रक्षा नहीं कर सकते.

Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि जब देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Azadi Ka Amrit Mahotsav)मना रहा है, देश की एक बेटी बलात्कार और हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को जमानत दिए जाने के बाद से परेशान है. ओवैसी ने बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के पति को उनके गंभीर समय के दौरान उनके साथ खड़े रहने और 11 आरोपियों को मुकदमे के लिए भेजने को सुनिश्चित करने के लिए सलाम किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों के समीक्षा बोर्ड में भाजपा से जुड़े पांच लोग शामिल हैं.

ओवैसी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

उन्होंने बिल्किस बानो रेप केस में 11 आरोपियों की रिहाई में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए सरकार की खिंचाई की और आरोप लगाया कि सरकार उन्हें सिर्फ एक मुस्लिम के रूप में देखती है न कि एक भारतीय के रूप में. जनता को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अन्याय से जुड़ी ऐसी घटनाओं के कारण मुसलमान असुरक्षित महसूस करते हैं और भारत में उनका अपमान किया जाता है.

पीएम मोदी से बिल्किस बानो को न्यया दिलाने की अपील

महबूबनगर, तेलंगाना में 20 अगस्त को एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिलकिस बानो को न्याय दिलाने की अपील की. एआईएमआईएम प्रमुख ने गुजरात दंगों में बिलकिस बानो पर हुए अत्याचारों और उसके बलात्कार के 11 आरोपियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध पर प्रकाश डाला, जिन्हें 15 अगस्त को जमानत दी गई थी.

पीएम को याद दिलाया अपना वादा

भीड़ को संबोधित करते हुए, उन्होंने उस उदाहरण का उल्लेख किया जब प्रधान मंत्री ने ट्रिपल तालक को निरस्त करने और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की शुरुआत के दौरान खुद को मुस्लिम महिलाओं का भाई कहा था. उन्होंने पीएम को ये बात याद दिलाई और कहा कि वे बिलकिस बानो को न्याय दिलाकर अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से निभाएं.

पीएम मोदी के विरासत पर पूछा सवाल

ओवैसी ने पीएम से उनके विरासत पर सवाल किया कि क्या उन्हें एक ऐसे पीएम के रूप में याद किया जाना चाहिए जिन्होंने न्याय सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं किया या एक ऐसे पीएम के रूप में जिन्होंने अन्याय का संज्ञान लिया और पीड़ित के न्याय की रक्षा की. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि बिल्किस के समर्थन में आगे आएं और बिलकिस के लिए लड़ने के लिए संविधान की सीमा के भीतर कदम उठाएं.

भाजपा सरकार के दोहरे मानदंड हैं

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और उसके परिजनों की हत्या से संबंधित मामले में 11 दोषियों को छूट देने पर केंद्र को फटकार लगाई और कहा कि भाजपा सरकार के दोहरे मानदंड हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जो कुछ भी कर रही है, वह आगामी गुजरात चुनाव जीतने के लिए है.

इससे पहले, गुजरात सरकार ने 15 अगस्त को 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और उसके परिजनों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को रिहा कर देने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें:

Anand Sharma Resigns: गुलाम नबी के बाद अब आनंद शर्मा ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Delhi Excise Case: आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, अधिकारियों के इनकार और सिसोदिया के दावे के बाद बड़ी खबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget