एक्सप्लोरर

Aryan Khan Bail: आज जेल से बाहर आ सकते हैं आर्यन खान, रिहा करने को लेकर प्रशासन ने दिया ये बड़ा बयान

Aryan Khan Bail: ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान को आज जेल से रिहा किया जा सकता है. तय वक्त तक जेल प्रशासन के पास रिहाई के कागजात न पहुंच पाने के कारण शुक्रवार को उन्हें रिहा नहीं किया जा सका.

Aryan Khan Bail: ड्रग्स केस के आरोप में फंसे आर्यन खान को आज जेल से रिहा किया जा सकता है. ड्रग्स केस के मामले में फंसे आर्यन खान को जमानत मिलने के दूसरे दिन भी जेल से बाहर नहीं निकल सके. आर्यन खान को बाहर न निकल पाने को लेकर आर्थर रोड के जेल प्रशासन ने कहा कि आज के दिन आखिरी बार जमानत पेटी खुलने के वक्त उनके कागजात नहीं पहुंचे थे इस कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता है. जेल प्रशासन ने कहा कि नियम के मुताबिक तय वक्त के हिसाब से उनके कागजात नहीं पहुंचे थे इस कारण प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया. हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि आर्यन का व्यवहार जेल में अबतक बढ़िया रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि आर्यन खान की रिहाई शनिवार सुबह में हो जाएगी.

करीब साढ़े तीन बजे जारी किया गया आदेश

बता दें कि क्रूज ड्रग्स केस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत दे दी गई थी. इसके बाद आज हाई कोर्ट की ओर से करीब साढ़े तीन बजे ऑर्डर जारी किया गया. रिहाई के आदेश जारी करते हुए अदालत ने कहा कि उन्हें (आर्यन खान) एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर रिहा किया जाएगा.

तय वक्त पर जेल तक नहीं पहुंचा कागजात

हाई कोर्ट की ओर से आदेश मिलने के बाद आर्यन खान की ओर से कोर्ट में मौजूद वकीलों ने कोशिश की कि तय वक्त पर कागजात जेल तक पहुंच जाए. लेकिन ऐसा करने में सफल नहीं हो सके. जस्टिस एन डब्ल्यू सांम्ब्रे ने फैसले के पांच पन्नों के प्रभावी अंश की प्रति पर हस्ताक्षर किये.

क्या है जेल से रिहाई के नियम

कोर्ट की ओर से करीब साढ़े सात बजे रिहाई का ऑर्डर जारी किया गया. जेल के नियम के तहत किसी को भी जमानत मिलने पर शाम के साढ़े 5 बजे के पहले ऑर्थर रोड जेल के बाहर लगे बॉक्स में जमानत पत्र डालना होता है. जिसके कुछ देर बाद जेल से कैदी को रिहा कर दिया जाता है. अगर इस वक्त के बाद कागजात डालने पर अगले दिन जमानत पेटी खोली जाती है और कैदी को रिहा किया जाता है.

PM मोदी पर आयोजित सेमीनार में राजनाथ सिंह बोले- प्रधानमंत्री ज़ोखिम उठाने से कभी नहीं डरते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget