एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल बोले- आक्रामक जांच के चलते बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले, मृत्युदर कम है

दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 4,039 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गई है जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 4,638 हो गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर सरकार रोजाना 15-20 हजार जांच ही जारी रखती तो दिल्ली में कोविड-19 के नये मामले रोजाना 1500 के दायरे में ही होते. उनकी प्रतिक्रिया दिल्ली में बुधवार को 4039 नये मामले सामने आने पर आयी है. एक दिन में यह संक्रमण के यहां मिले सर्वाधिक मामले हैं. दिल्ली में अब संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार चली गयी है.

मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों से नहीं डरने का आह्वान किया और कहा कि दिल्ली में इस वायरस से मौत कम हुई है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आज सर्वाधिक 4039 मामले आये. लेकिन सर्वाधिक 54,517 जांच भी हुई जो पिछले सप्ताह तक 15000 से 20000 थी. अगर हमने इतने ही परीक्षण किये होते तो आज के मामले 1500 से कम होते. इसलिए मामलों की संख्या से मत डरिए. दिल्ली ने आक्रामक परीक्षण से कोरेाना के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मौत की संख्या अब भी कम है. आज 20 थी जबकि जून में यह प्रतिदिन 100 थी. लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन स्वस्थ भी हो रहे हैं. आक्रामक परीक्षण से हम संक्रमितों को अलग कर रहे हैं और संक्रमण को राक रहे हैं.’’

पहली बार एक दिन में 4000 से अधिक नये मामले आये सामने दिल्ली में जब से यह महामारी फैली है तब से पहली बार एक दिन में 4000 से अधिक नये मरीज सामने आये हैं. दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 जांच की संख्या बुधवार को बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई. बीते 24 घंटे में 54,517 लोगों की जांच हुई है. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 1,00,198 लोगों की जांच हुई दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 1,00,198 लोगों की जांच हुई है.बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 11,101 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी, ट्रू नैट और 43,416 रैपिड एंटीजेन जांच हुई हैं.

दुनियाभर में 2 करोड़ कोरोना मरीज ठीक हुए, 70 लाख का ईलाज जारी, 9 लाख से ज्यादा की मौत

पंजाब: होम आइसोलेशन में रह सकते हैं कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर विदेश से आने वाले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget