एक्सप्लोरर

AAP In Gujarat: केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को दी रोज़गार की गारंटी, मुफ़्त की रेवड़ी बांटने के आरोपों पर एक बार फिर दिया जवाब

Employment Guarantee: अरविंद केजरीवाल ने जनता को रोजगार की गारंटी का ऐलान करते हुए कहा, हम गुजरात में भी बिजली फ्री करेंगे और 24 घंटे बिजली देंगे.

Arvind Kejriwal In Gujarat: गुजरात (Gujarat) के दौरे पर गये आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज राजकोट में एक जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान गुजरात के लोगों को दूसरी गारंटी भी दी. इस बार अरविंद केजरीवाल ने रोजगार (Employment) की गारंटी दी. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह गुजरात में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ. जिस दिन यह हादसा हुआ, उसके अगले दिन जो पीड़ित अस्पताल में भर्ती थे, मैं उन सब लोगों से मिलने के लिए गया था. उनसे बात करके बहुत दिल दुखी हुआ। मुझे पता चला है कि अभी तक शायद गुजरात के मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए नहीं गए हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में गैर कानूनी शराब का हजारों करोड़ रुपए का धंधा है. यह किसका धंधा है? गुजरात में इन लोगों ने कई सालों से नशाबंदी के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का गैर कानूनी धंधा कर रखा है. जो लोग अपने बच्चों को जहरीली शराब पिलाना चाहते हैं, वो इनको वोट दे देना और जो लोग अपने बच्चों को रोजगार और शिक्षा देना चाहते हैं, आम आदमी पार्टी को वोट दे देना.

गुजरात के लोगों को रोज़गार की गारंटी

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान जनता को रोजगार की गारंटी का ऐलान करते हुए कहा, "मैं रोजगार में पांच बातों की गारंटी दे रहा हूं. पहला, पांच साल के अंदर हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे. मैं दिल्ली में करके आया हूं. दिल्ली में पिछले पांच साल के अंदर मैंने 12 लाख बच्चों को रोजगार दिया है. मेरी नीयत भी साफ है और पढ़ा लिखा आदमी हूं. मैंने अपने साथ मंत्रियों के साथ बैठक कर मैंने प्रण लिया है कि अगले पांच साल में दिल्ली में 20 लाख और रोजगार दूंगा. दूसरा, ऐसा नहीं है कि आज सरकार बनेगी और अगले दिन सबको रोजगार मिल जाएगा. इसमें थोड़ा समय लगेगा. जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक हर बेरोजगार युवा को तीन हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. तीसरा, 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालेंगे. चौथा, गुजरात में सारे पेपर लीक हो जाते हैं. उससे सारे बच्चे बहुत परेशान हैं. हम पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे. अब कोई पेपर लीक नहीं होने देंगे. पांचवां, सहकारिता के क्षेत्र में किसी नेता की सिफारिश और घूसखोरी से नौकरी मिलती है. सहकारिता के क्षेत्र में जितनी नौकरियां हैं, वो उसका सिस्टम ठीक करेंगे और पारदर्शी करेंगे और आम युवाओं को नौकरी मिलेगी, सिफारिश व घूसखोरी से नौकरी नहीं मिलेगी."

मुफ़्त की रेवड़ी बाँटने के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले गुजरात आया था और बिजली की गारंटी देकर गया था. हम लोगों ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री कर दी है. जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. हम गुजरात में भी बिजली फ्री करेंगे और 24 घंटे बिजली देंगे. इसके अलावा, 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे. हम सारा सिस्टम ठीक करेंगे, ताकि कोई गलत बिल न आए. यह मैंने पहले दिल्ली में किया, फिर पंजाब में किया और अब एक मौका दो, गुजरात में भी करेंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दूसरी पार्टी वाले टीवी चैनलों पर बैठ कर गालियां देने वाले हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है. ये सारी फ्री रेवड़ी अपने दोस्तों और मंत्रियों में बांटते हैं. ये सारी रेवड़ी स्विस बैंको में ले जाते हैं, केजरीवाल रेवड़ी स्विस बैंक में नहीं ले जाता है, जनता में बांटता है.

सिंगापुर यात्रा की अनुमति न मिलने पर केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सिंगापुर (Singapore) की सरकार को पता चला कि केजरीवाल अच्छा काम कर रहा है तो सिंगापुर की सरकार ने मुझे न्यौता दिया लेकिन इन लोगों ने मुझे जाने नहीं दिया. इन्होंने सिंगापुर की सरकार को लिखा कि केजरीवाल को मत बुलाओ. हमारे किसी मुख्यमंत्री (Chief Minister) को बुला लो. इस पर सिंगापुर की सरकार ने कहा कि आप अपने किसी सीएम के बारे में बताओं कि किसने क्या काम किया है? इनके किसी सीएम ने कोई काम ही नहीं किया है. सिंगापुर की सरकार ने इनको चिट्ठी लिखी कि तुम्हारे किस सीएम ने क्या काम किया है, बताओ. इन्होंने चिट्ठी का जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर नहीं जा पाने का विवाद पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, अदालत ने दिया यह निर्देश

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Gujarat Visit: आज गुजरात आएंगे सीएम केजरीवाल, जनसभा को संबोधित कर 'दूसरी गारंटी' का करेंगे एलान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget