एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की सरकार में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखेंगेमहिला एवं वाल विकास मंत्रालय राजेंद्र पाल गौतम को मिलेगाइस बार दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी सत्येंद्र जैन को दी गई है

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पास कोई विभाग नहीं रखेंगे. मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे और उन्हें शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सतर्कता, पर्यटन, सेवा, कला, संस्कृति और भाषा विभाग आवंटित किए गए हैं.

वहीं दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी सत्येंद्र जैन को दी गई है. इसके अलावा इस बार पर्यावरण मंत्रालय गोपाल राय के जिम्मे रहेगी. पहले ये मंत्रालय कैलाश गहलोत के पास था. सूत्रों ने ये जानकारी दी. इसके साथ ही महिला एवं वाल विकास मंत्रालय राजेंद्र पाल गौतम को मिलेगा. पहले ये मंत्रालय मनीष सिसोदिया के पास था. बाकी सभी पुराने मंत्रालय पुराने मंत्रियों के पास ही बरकरार रहेंगे.

पिछली सरकार में किसके पास था कौन मंत्रालय

मनीष सिसोदिया- अरविंद केजरीवाल की पिछली सरकार में कई अहम विभागों के साथ सिसोदिया ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली. शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया. उन्होंने सरकारी स्कूलों की खस्ताहाली को दूर करने के साथ सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने पर जोर दिया.

सत्येंद्र जैन- सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी की दोनों सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री रहे. उन्होंने ही केजरीवाल सरकार को फ्री इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने को प्रेरित किया. जिसका प्रयोग लोगों के बीच सफल रहा. मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा देश से बाहर भी हुई.

गोपाल राय- पिछली सरकार में गोपाल राय के पास श्रम, रोजगार, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी थी. इस बार पर्यावरण मंत्रालय गोपाल राय के जिम्मे रहेगी.

कैलाश गहलोत- 2015 में मिली जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने परिवहन, राजस्व, कानून, न्याय और विधान मामलों, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार तक की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई. इन्होंने डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा पर पूरा फोकस किया.

इमरान हुसैन- दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री के रूप में भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उन्हें फूड एंड सप्लाई, चुनाव और पर्यावरण और जंगल का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी. केजरीवाल कैबिनेट में इमरान हुसैन अकेले अल्पसंख्यक चेहरा हैं.

राजेंद्र पाल गौतम- दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी. मंत्री रहते हुए उन्होंने समाज कल्याण के क्षेत्र में कई बड़े काम किए. उन्होंने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को शुरू किया जिसे जनता की तरफ से योजना को काफी सराहा गया. इसके अलावा गौतम के पास गुरुद्वारा चुनाव, जल, एससी और एसटी का भी विभाग था.

गौरतलब है कि 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
CJP Protest LIVE: झंडेवालान और मंडी हाउस समेत दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट गेट खोले गए
LIVE: प्रदर्शन के चलते बंद झंडेवालान-मंडी हाउस समेत दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट खुले
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
Embed widget