एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा प्रस्ताव

बता दें कि इससे पहले आज दिन में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी. अब केजरीवाल ने सरकार बनाने के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेजा है. इससे पहले आज केजरीवाल ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बुधवार सुबह अपने आधिकारिक आवास पर बैठक की. विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना. सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए यह औपचारिकता आवश्यक होती है.

उपराज्यपाल अनिल बैजल को औपचारिक रूप से केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुने के बारे में अवगत कराया है. अब इसके बाद उपराज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रपति को इसकी सूचना देंगे और बताएंगे कि आप ने बहुमत हासिल किया है. राष्ट्रपति विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्ति वाली अधिसूचना जारी करेंगे. राज्यों में राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं.

बुधवार सुबह केजरीवाल ने उपराज्यपाल से भी मुलाकात की. एक अधिकारी ने बताया कि बैठक करीब 15 मिनट चली. अधिकारियों ने बताया, ‘‘केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच हुई बैठक में उन्होंने नयी सरकार के गठन को लेकर उपराज्यपाल से चर्चा की.’’

अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में नहीं होगा कोई बदलाव- सूत्र

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को लगातार तीसरी बार दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं होगा. यानी पुराने चेहरे ही दोबारा मंत्री पद की शपथ लेंगे. यानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शपथ लेंगे. ये सभी विधायक पिछली सरकार में मंत्री थे.

रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू होगा. केजरीवाल के साथ ही सभी मंत्री भी शपथ लेंगे. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली के बाहर के नेताओं को न्योता नहीं भेजा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget