एक्सप्लोरर

पंजाब, बंगाल और बिहार के बाद एक और राज्य में INDIA गठबंधन को झटका, केजरीवाल बोले- अकेले चुनाव लड़ेंगे

AAP: आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन फिर भी वह हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहती है. इसकी वजह से इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं.

Lok Sabha Election: आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (28 जनवरी) को बड़ा एलान किया. केजरीवाल ने घोषणा की है कि आप हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने वाली है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी भले ही अकेले चुनाव लड़ेगी, लेकिन इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाएगा. केजरीवाल के एलान ने सभी को हैरान कर दिया है. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस तरह की घोषणा ऐसे समय पर की गई है, जब पंजाब में पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी भी पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भी इंडिया गठबंधन से बाहर हो गई है. हालांकि, केजरीवाल ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए दरवाजे खुले रखे हैं.

केजरीवाल ने क्या कहा? 

हरियाणा के जींद में आप के 'बदलाव जनसभा' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आज लोगों को सिर्फ एक ही पार्टी पर भरोसा है, वह है आम आदमी पार्टी. एक तरफ उन्हें पंजाब दिखता है और दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार. आज हरियाणा एक बड़ा परिवर्तन चाह रहा है. पहले दिल्ली और पंजाब में लोगों ने ये बड़ा बदलाव किया और अब वहां लोग खुश हैं. आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हम हरियाणा में अगली सरकार बनाएंगे. इसे देश का नंबर 1 राज्य बनाएंगे.'

तीन राज्यों में पहले ही इंडिया के लिए बिगड़ चुकी है बात? 

केजरीवाल के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के एलान ने इंडिया गठबंधन के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. एक तरफ गठबंधन सभी राज्यों में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरी तरफ इसमें शामिल दल एक-एक करके उससे अलग होते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल उन पहले राज्यों में से है, जहां इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी ने सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. टीएमसी ने ये जरूर कहा है कि वह बाकी राज्यों में गठबंधन के साथ है. 

पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी आप एलान कर चुकी है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने वाली है. पार्टी का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर वह अकेले लड़ने वाली है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और यहां पर भी गठबंधन में दरार पड़ गई. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू इंडिया से बाहर हो गई है. इस वजह से अब इंडिया गठबंधन के लिए बिहार में लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन काफी मुश्किल होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: सुबह इस्तीफा, शाम को शपथ: 9वीं बार नीतीश बने CM, कौन बना मंत्री, कब होगी कैबिनेट मीटिंग, पढ़िए पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget