एक्सप्लोरर

कोरोना को हराने के लिए केजरीवाल का 5T प्लान, 1 लाख लोगों का होगा रैपिड टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना के खिलाफ दिल्ली के लिए 5T प्लान लेकर आए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देशभर में इस वक्त कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब इसको रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 5 टी प्लान बनाया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5 टी में पहला टी है टेस्टिंग, दूसरा है ट्रेसिंग, तीसरा है ट्रीटमेंट, चौथा है टीम वर्क और पांचवा है ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग होगा.

क्या है 5 T प्लान

पहला टी

कोरोना वायरस रोकने के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने 5 T प्लान बनाया है. इसमें पहला टी टेस्टिंग है. इसके बारे में सीएम केजरीवाल ने कहा कि देखा गया है जिन जिन देशों में कोरोना फैला और टेस्ट नहीं हुए वहां मामला कंट्रोल नहीं हो पाया. इसलिए दिल्ली सरकार ने टेस्ट करने के लिए प्लान बनाया है. उन्होंने कहा,'' हमने 50 हजार लोगों के टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर किया है. एक लाख लोगों के रैपिड टेस्ट के लिए किट का ऑर्डर कर दिया है. शुक्रवार से रैपिड टेस्ट किट आने लगेगा. कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया में रैपिड टेस्ट किया जाएगा.''

दूसरा टी

इस प्लान में दूसरे टी के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दूसरे टी का मतलब है ट्रेसिंग..उन्होंने कहा जब पता चल जाएगा कि कोई कोरोना पॉजिटिव है तो वह किस-किस से मिला उनका पता लगाया जाएगा. इसके लिए हम पुलिस की मदद ले रहे हैं. इसके लिए हमने पुलिसवालों को 27 हजार से ज्यादा नंबर दिए हैं और पूछ रहे हैं कि ये लोग क्वॉरंटाइन हैं कि नहीं.

तीसरा टी

इस प्लान में तीसरे टी के बारे में बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि तीसरे टी का मतलब है ट्रिटमेंट. उन्होंने कहा, ''हमने 3000 बेड की सुविधा तैयार कर लिए हैं. जीबी पंत हॉस्पिटल में 500 बेड है और हमने उसे कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया है. 400 बेड प्राइवेट अस्पताल में है. ट्रिटमेंट की पूरी तैयारी है.''

चौथा टी

चौथा टी का केजरीवाल ने मतलब बताया है टीम वर्क. उन्होंने कहा है कि इस वक्त इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को अकेले ठीक नहीं किया जा सकता है. आज सारी सरकारें एक टीम की तरह काम कर रही हैं. सभी राज्य सरकारों को मिलकर भी काम करना होगा.

पांचवां टी

सीएम अरविंद केजरीवाल ने फाइव टी प्लान के पांचवें और आखिरी टी के बारे में कहा कि इसका मतलब है ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग. सभी चीजों को ट्रैक करना सबसे जरूरी है. सभी प्लान को ट्रैक करने की जिम्मेदारी मेरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया
हमले में अभिषेक बनर्जी को नहीं आई कोई गंभीर चोट? चेकअप करने वाले डॉक्टर ने MLC रिपोर्ट में क्या बताया

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
Embed widget