एक्सप्लोरर

Army Day 2021: सीडीएस जनरल बिपिन रावत और थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने दी देश को बधाई

भारतीय सेना आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है. थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने इस अवसर सेना के सभी जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों समेत सभी देशवासियों को आर्मी डे की बधाई दी.

नई दिल्लीः भारतीय सेना के लिए आज यानी 15 जनवरी का दिन बेहद खास है. भारतीय थल सेना आज के दिन को आर्मी डे के तौर पर मानती है. भारतीय सेना आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी.

जनरल बिपिन रावत ने शहीदों को किया याद 

जनरल बिपिन रावत ने कहा, आर्मी डे के अवसर पर आज हम देश के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देने वाले भारत मां के ये वीर सपूत हमें नयी ऊर्जा और दोगुने जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं.

जनरल एमएम नरवणे ने भी दी बधाई 

थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने इस अवसर सेना के सभी जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों समेत सभी देशवासियों को आर्मी डे की बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने देश की सेवा में शहीद जवानों को भी याद किया और उनके परिवार के प्रति भी अपना सम्मान प्रकट किया.

केएम करियप्पा परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम का आयोजन

इस खास मौके पर फील्ड मार्शल के एम करियप्पा परेड ग्राउंड पर सेना दिवस समारोह के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे परेड की सलामी लेंगे और सैनिकों को संबोधित करेंगे. पूरा देश सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस और शहीद जवानों की शहादत को याद करता है. देशभर में सेना की अलग-अलग रेजिमेंट में परेड के साथ ही झांकियां भी निकली जाएंगी.

क्यों मनाया जाता है 'आर्मी डे'

15 जनवरी को आर्मी डे मनाने के पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला ये कि 15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी. दूसरा, इसी दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था. इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे. केएम करियप्पा ‘किप्पर’ नाम से काफी मशहूर रहे.

यह भी पढ़ें

Corona Vaccine: दिल्ली में 75 स्थानों पर 'कोविडशील्ड' और 6 स्थानों पर लगाए जाएंगे ‘कोवैक्सीन’ के टीके

Farmers Protest Updates: SC के आदेश के बाद दोपहर 2 बजे किसानों और सरकार की पहली बैठक, आज है 9वां राउंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget