एक्सप्लोरर
आर्मी चीफ ने किया कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब के इलाकों का दौरा
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल रावत ने जम्मू कश्मीर के अपने दौरे के दूसरे दिन अग्रिम इलाकों का दौरा किया.

श्रीनगर: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों का शनिवार को दौरा किया और घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने में सैनिकों के प्रयासों की सराहना की. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल रावत ने जम्मू कश्मीर के अपने दौरे के दूसरे दिन अग्रिम इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर स्थित चिनार कोर कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे. आगे अधिकारी ने बताया कि सेना प्रमुख ने घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने में सेनाओं के प्रयासों की सराहना की. उन्नाव रेप कांड: गवाह की संदिग्ध मौत, शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया लंदन: राहुल गांधी ने कहा मैं अभी पीएम पद की रेस में नहीं, चुनाव बाद होगा फैसला
और पढ़ें
Source: IOCL

























