एक्सप्लोरर

Big Cats: क्या आप भी शेर, बाघ-चीता और तेंदुआ पहचानने में होते हैं कन्फ्यूज ? जानिए क्या होता है फर्क

Cheetah Vs Lion: चीता (Cheetah) कुछ ही सेकंड्स में 72 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. वहीं, शेर आलसी होते हैं और भूख लगने पर ही शिकार करते हैं.

Cheetah Project: इन दिनों चीता चर्चा में है. कारण है मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आए 8 चीते. दरअसल 1952 में भारत से चीता विलुप्त करार दे दिया गया था. चर्चा भले ही चीतों की हो रही है लेकिन जब बात चीता, तेंदुआ, बाघ और शेर में अंतर बताने की हो तो लोग चकरा जाते हैं. ये जानवर दिखने में तो एक जैसे होते हैं, लेकिन इनमें काफी फर्क होता है. तो हम बताएंगे कि इन 'बिग कैट्स' की पहचान कैसे की जाती है.

चीता (Cheetah)

सबसे पहले बात चीता और तेंदुआ की. ये दिखने में एक जैसे हैं, लेकिन चीता तेंदुआ से थोड़ा छोटा होता है. इनका सिर भी थोड़ा छोटा होता है. चीता धरती का सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय प्राणी है. ये कुछ ही सेकंड्स में 72 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. हालांकि इस स्पीड से वह काफी दूर तक नहीं दौड़ सकता.

चीते के शरीर पर काले धब्बे होते हैं. इनकी सबसे यूनिक पहचान होती है इनके चेहरे की काली धारियां, जो आंखों के अंदर कोनों से मुंह तक होती हैं. चीता दहाड़ नहीं सकता. वह तब शिकार करता है जब आस-पास शेर नहीं होता.

तेंदुआ (Leopard)

तेंदुआ के शरीर पर गोल धब्बे बने होते हैं. इसे रोसेट-शैली के निशान कहा जाता है. तेंदुए के चेहरे पर भी शरीर के बाकी हिस्सों की तरह काले धब्बे फैले होते हैं. तेंदुए की आंखें नीले और हरे रंग की दिखाई देती हैं.

तेंदुआ चीते से बड़ा और ताकतवर होता है. चीते की तुलना में तेंदुए का सिर बड़ा और लम्बा होता है. तेंदुआ शेर की तरह गुर्राहट के साथ दहाड़ता भी है. तेंदुए घात लगाकर हमला करने में माहिर होते हैं.

तेंदुए के आगे के पैर पीछे के पैरों से बड़े होते हैं. इसी वजह से ये अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं. ये खड़ी चट्टानों पर भी चढ़ जाते हैं. चीता दिन में शिकार करता है और तेंदुआ अक्सर रात में शिकार करते हैं.

बाघ (Tiger)

बाघ को देखकर ही ऊपर के दोनों जानवरों से अलग कर पाना आसान है. इनके शरीर पर चीते और तेंदुओं की तरह काले धब्बे नहीं होते बल्कि धारियां होती हैं.

कैट फैमिली में बाघ सबसे बड़ा, वजनी और फुर्तीला होता है. बाघ आमतौर पर अकेले ही शिकार करना पसंद करते हैं. बाघ अच्छे तैराक भी होते भी हैं.

शेर (Lion)

शेर जिन्हें जंगल का राजा कहता है. शेरों के गर्दन के चारों ओर लंबे और घने बाल होते हैं जिन्हें अयाल कहते हैं.जो इसको कैट फैमिली में अगल पहचान देता हैं और इसी वजह से इसको रॉयल लुक मिलता है. इनकी लंबाई 7 फीट तक होती है.

खूंखार प्रजाति के जानवरों में शेर सबसे सामाजिक माना जाता है. ये झुंड में रहते हैं, झुंड में ही शिकार करना पसंद करते हैं और एक साथ ही भोजन की तलाश करते हैं. लेकिन शेर आलसी होते हैं और भूख लगने पर ही शिकार करते हैं.

ये भी पढ़ें: 

Project Cheetah: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत के आखिरी चीते के शिकारी का जिक्र किया था? जानिए कौन था वो

Project Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में लोगों को कब होंगे चीतों के दीदार, नए मेहमानों के लिए क्या हैं खास इंतजाम- 20 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget