एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम: जानिए 31 साल पहले किसने तैयार किया था मंदिर का डिजाइन

विश्व हिन्दू परिषद ने 31 साल पहले ही कर राम मंदिर की तैयारी कर ली थी. मंदिर का डिजाइन गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने तैयार किया था. उनका कहना है कि मंदिर बनने में तीन साल लगेगा.

नई दिल्लीः आज उत्तर प्रदेश में राम जन्म भूमि अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण की आधार शिला रखेंगे. जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. वहीं राम मंदिर को किस तरह बनाना है इसकी नींव आज से 31 साल पहले गुजरात के आर्किटेक्ट ने रख दी थी.

दरअसल गुजरात के चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने आज से 31 साल पहले राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया था. गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने बताया है कि अशोक सिंघल उन्हें अयोध्या लेकर गए थे और अशोक सिंघल ने उनसे मंदिर बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने के लिए कहा था.

अब सवाल उठता है कि राम नगरी में मंदिर की भव्यता कैसी होगी और इसका काम कब तक पूरा होगा. वहीं विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) का कहना है कि मंदिर के लिए काफी तैयारियां पहले से हो चुकी हैं. राम जन्मभूमि न्यास ने मंदिर निर्माण के लिये काफी तैयारियां कर रखी हैं. मंदिर का डिजाइन तैयार है और इसके मुताबिक बड़े पैमाने पर पत्थर भी तराश लिये गये हैं.

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम: जानिए 31 साल पहले किसने तैयार किया था मंदिर का डिजाइन गुजरात के चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने आज से 31 साल पहले राम मंदिर का डिजाइन तैयार किया था.

वीएचपी ने 31 साल पहले गुजरात के आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा से राम मंदिर का मॉडल बनवाया था. चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया है कि उन्होंने जो डिजाइन बनाई है, वैसा मंदिर निर्माण होने में तकरीबन तीन साल का समय लग सकता है.

उन्होंने बताया है कि मंदिर नागर शैली का है. इसकी लंबाई 270 फीट है, मंदिर 145 फीट चौड़ा है और 145 फीट ऊंचा है. गर्भगृह, चौकी, सीता मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, भरत मंदिर और गणेश मंदिर है. चार द्वार हैं. कथाकुंज, स्टाफ का रूम आदि भी बनाया गया है.

सोमपुरा ने कहना है कि 31 साल पहले उन्होंने अपने पैर से जमीन मापी थी और उसी के आधार पर मंदिर का डिजाइन तैयार किया था. उनका कहना है कि मंदिर बनने में तीन साल लगेगा. यह मंदिर बाकी मंदिरों से अलग होगा. अष्टकोणीय मंदिर होगा.

इसे भी देखेंः खराब मौसम के चलते लखनऊ से अयोध्या नहीं गया हेलीकॉप्टर तो सड़क मार्ग से जाएंगे पीएम मोदी

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 175 अतिथि होंगे शामिल, इन मुस्लिम को भी है निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget