एक्सप्लोरर

Google India: गूगल इंडिया की पब्लिक पॉलिसी चीफ अर्चना गुलाटी ने बोला बाय, इस्तीफे पर सस्पेंस

Google India: गूगल इंडिया की सरकारी मामलों और पब्लिक पॉलिसी चीफ अर्चना गुलाटी (Archana Gulati) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस पर भी तस्वीर साफ नहीं हो पाई है.

Archana Gulati Resigns From Google India: गूगल इंडिया की सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति की प्रमुख अर्चना गुलाटी (Archana Gulati) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके गूगल को इस तरह से अचानक अलविदा कहने से कयासों के दौर भी तेज हो गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने केवल 5 महीने पहले ही ये कंपनी ज्वाइन की थी. इससे पहले वह भारत सरकार में सम्मानित ओहदे पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उनके इस्तीफे पर केवल अर्चना है नहीं बल्कि गूगल ने भी कुछ कहने से परहेज किया है. 

गूगल भारत में कई मामलों से जूझ रहा

गूगल (Google) इंडिया से अर्चना गुलाटी ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है जब गूगल भारत में कई अविश्वास मामलों (Antitrust Cases) और तकनीकी सेक्टर में सख्त नियमों का सामना कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक गूगल इंडिया के सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति प्रमुख अर्चना गुलाटी सरकारी सेवा छोड़ने के बाद इस कंपनी में आई थीं. उन्होंने पांच महीने पहले ही गूगल में अपने काम की शुरुआत की थी.

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि गुलाटी ने गूगल इंडिया से इस्तीफा दे दिया है. इस बारे में जानने के लिए उनसे संपर्क करने पर गुलाटी और गूगल दोनों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने गूगल से इस्तीफा क्यों दिया.

नीति आयोग के थिंक टैंक में रहीं

अर्चना गुलाटी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) लेने से पहले अगस्त 2019 से मार्च 2021 तक नीति आयोग (NITI Aayog) में डिजिटल संचार नीति (Digital Communications) मामलों को देख रही थीं. यहां वो संयुक्त सचिव (डिजिटल संचार) थीं. ये एक सरकारी थिंक टैंक है जो भारत सरकार को उसकी नीतियों पर सलाह देता है.

एक साल के लिए उन्होंने फ्रीलांस किया और इस साल मई में वो गूगल से जुड़ीं थीं. अर्चना गुलाटी अर्थशास्त्र स्नातक हैं. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है. उनकी लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल के अनुसार, वह मई 2017 से अगस्त 2019 तक दूरसंचार सचिव के कार्यालय (Telecom Secretary's Office) में विशेष ड्यूटी अधिकारी रहीं थीं.

जिस भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग- सीसीआई (Competition Commission Of India -CCI) में अर्चना गुलाटी ने पहले काम किया, वही सीसीआई स्मार्ट टीवी बाजार में गूगल के बिजनेस कंडक्ट के साथ ही इसके एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम और इन-ऐप भुगतान प्रणाली को देखता है. भारत के दूरसंचार मंत्रालय के यूनिवर्सल सर्विसेज ऑब्लिगेशन फंड में वित्त विभाग में मई 2007 से फरवरी 2012 के बीच अर्चना गुलाटी ने संयुक्त प्रशासक के तौर पर अपनी सेवाएं दीं. जहां उन्होंने यूएसओएफ (USOF) योजनाओं के डिजाइन और कार्यान्वयन के साथ-साथ सब्सिडी वितरण के वित्तीय पहलुओं को देखा. गुलाटी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission Of India) में संयोजन डिवीजन का भी नेतृत्व किया. यहां उन्होंने विलय और अधिग्रहण से पैदा होने वाले प्रतिस्पर्धा के मुद्दों पर भी आयोग को सलाह दी. 

ये भी पढ़ेंः-

Google ने नीति आयोग के पूर्व अधिकारी को न्यू इंडिया पॉलिसी हेड बनाया- रिपोर्ट

Google New Policy: गूगल सर्च रिजल्ट से अब हटा सकेंगे अपनी निजी जानकारी, जानिए क्या होगा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget