एक्सप्लोरर

iPhone Hacking : CERT-In खोलेगा आईफोन हैकिंग के दावों की सच्चाई, केंद्र के आदेश पर शुरू हुई जांच

iPhone Hacking Allegations: सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिनस्त इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी संभावित हैकिंग का अलर्ट जारी किया था.

IPhone Hacking Claims News: घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों में घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से अपने आईफोन (iPhone) की हैकिंग की कोशिश के आरोप लगाए जाने के बाद विपक्ष के कई सांसदों ने इसी तरह के दावे किए हैं. इनमें खास नाम कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का भी है, जिनके साथ महुआ की तस्वीरें वायरल हुई थीं.

अब भारत में साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली केंद्रीय संस्था भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है. NDTV की रिपोर्ट के मानें तो केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिनस्त काम करने वाली इस विशेष टीम ने इन शिकायतों की जांच करने का निर्णय लिया है. महुआ मोइत्रा और अन्य सांसदों ने आरोप लगाया है कि उनके iPhone और ईमेल की हैकिंग की कोशिश "केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित" हैकर्स की ओर से हुई है.

CERT-In ने किया था अलर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो सीईआरटी-इन ने 27 अक्टूबर को कंपनी के उपयोगकर्ताओं को आईफोन प्लैटफार्म की "कई कमजोरियों" के बारे में भी चेतावनी दी थी. CERT-In, जो ऑपरेटिंग सिस्टम और उपकरणों और सॉफ्टवेयर की अन्य प्रक्रियाओं में संभावित कमजोरियों पर नियमित चेतावनी जारी करता है, ने कहा था कि Apple के iOS 15.8, 16.7.2 और 17.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर में कुछ खामियों की वजह से हैकर एक्सेस कर पर्सनल जानकारी हासिल कर सकते थे. मैकबुक और ऐप्पल वॉच के कुछ ओएस संस्करणों में भी कमजोरियों को लेकर अलर्ट किया था.

क्या है मामला 

Apple ने मंगलवार को तब हंगामा खड़ा कर दिया जब उसने कुछ विपक्षी पार्टी के सदस्यों सहित कई व्यक्तियों को iMessage 'अलर्ट' भेजा. इसमें लिखा था कि उनके iPhones को "राज्य-प्रायोजित हमलावरों द्वारा टारगेट किया जा रहा है." हैकर्स "आपके संवेदनशील डेटा तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं."

यही मैसेज महुआ मोइत्रा और शशि थरूर को भी भेजा था जिसका स्नैपशॉट दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डालकर दावा किया था कि केंद्र सरकार की ओर से उनके आईफोन को हैक करने की कोशिश हो रही है. केंद्र ने तुरंत के आरोपों से इनकार कर दिया था और नागरिकों की गोपनीयता के उल्लंघन की जांच का आदेश दिया था. 
ये भी पढ़ें :iPhone Alert: क्या है आईफोन में जासूसी का सच? विपक्ष के नेताओं के पास अलर्ट आने के बाद सियासी भूचाल, पढ़ें डिटेल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget